नवा रायपुर 01/09/2023//// मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सांसद श्री राहुल गांधी का राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर पहुंचने पर पुष्पगुच्छ से किया आत्मीय स्वागत। सांसद श्री राहुल गांधी राजधानी रायपुर में आयोजित राजीव युवा मितान सम्मेलन में शामिल होंगे।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सांसद श्री राहुल गांधी जी के साथ विवेकानंद विमानतल से मेला ग्राउण्ड, कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना
.jpg)
राजीव युवा मितान क्लब के माध्यम से सवा तीन लाख से अधिक युवा छत्तीसगढ़ में रचनात्मक गतिविधियों का कार्य कर रहे हैं। इनकी कड़ी मेहनत से गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ का संकल्प पूरा करने की दिशा में तेज प्रगति हो रही है। आज सांसद श्री राहुल गांधी इन युवाओं की हौसला अफजाई करने राजधानी आये हैं।
युवा ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने तथा गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के संकल्प को पूरा करने में उनका सहयोग लेने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने यह योजना आरंभ की। अब तक 13 हजार 242 राजीव युवा मितान क्लब गठित किये जा चुके हैं। रचनात्मक कार्यों के लिए इन क्लबों को अब तक 132 करोड़ रुपए की राशि दी जा चुकी है। इनके माध्यम से क्लब के सदस्य सांस्कृतिक, खेलकूद के कार्यक्रमों के साथ ही जनजागरण के कार्यक्रमों के माध्यम से बड़े पैमाने पर रचनात्मक कार्य कर रहे हैं। अब तक ऐसे 2 लाख आयोजन क्लब द्वारा हो चुके हैं।

राजीव युवा मितान क्लब में बेहतर काम करने वाले 5 क्लबो शाल-श्रीफल देकर सम्मानित किया गयासीधी भर्ती से नियुक्त 2000 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया, प्रतीकात्मक रूप से 20 शिक्षकों को मंच से नियुक्ति पत्र प्रदान किया गयालोकसभा सांसद श्री राहुल गांधी एवं मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बस्तर एवं सरगुजा सम्भाग हेतु स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सीधी भर्ती से नियुक्त 2000 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये।कार्यक्रम में बस्तर व सरगुजा संभाग में नियुक्त 20 शिक्षकों को प्रतीक स्वरूप नियुक्ति पत्र प्रदान किया। वही राजीव युवा मितान क्लब में बेहतर काम करने वाले 5 क्लबो को शाल और श्रीफल देकर समान्नित किया गया।
गौरतलब है कि राज्य गठन के बाद पहली बार शिक्षकों की सीधी भर्ती की गई है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मार्च 2019 में व्याख्याता शिक्षक एवं सहायक शिक्षक के 14580 पदों पर सीधी भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया था। विज्ञापित पदों के विरुद्ध 10834 अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रदान की जा चुकी है। वर्तमान में बस्तर व सरगुजा संभाग के लिए 12489 व्याख्याता, शिक्षक एवं सहायक शिक्षक के पदों में सीधी भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया। व्याख्याता की नियुक्ति के पश्चात मुख्यमंत्री निवास में 12 अगस्त 2023 को 232 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया था। इसी प्रकार शिक्षकों के विज्ञापित 5772 पदों में से 3449 पदों के लिए अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी किया जा रहा है। इनमें से 2000 अभ्यर्थियों को आज एक साथ नया रायपुर स्थित राजीव युवा मितान सम्मेलन में नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

. पांच साल पहले जब राहुल गांधी जी आये थे तो उन्होंने कहा था कि ऐसी योजनाएं बनाएं जिससे आम आदमी को लाभ हो, आदिवासियों को लाभ हो, किसानों को लाभ हो। हमने ऐसी योजनाएं बनाई जिससे लोगों को लाभ हुआ। किसानों को लाभ मिला। छत्तीसगढ़ में हम प्रतियोगी परीक्षाओं की फीस नहीं लेते। पूरे छत्तीसगढ़ की जनता का भरोसा हमारे साथ है। युवा राष्ट्र की संपत्ति है और इस ऊर्जा का सही उपयोग हमें करना है। हम युवाओं को बेरोजगारी भत्ता भी दे रहे हैं। हम लोगों को अधिकार संपन्न बनाते हैं। नेहरू जी से लेकर मनमोहन सिंह जी तक जब तक हमें अवसर मिला, लोगों को ताकत देने का काम किया है।मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राजीव युवा मितान सम्मेलन में महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि सरकारी नौकरी में नई नियुक्तियों के लिए 70, 80, 90 प्रतिशत स्टाइपेंड समाप्त किया जाता है।

आप सभी का यहाँ स्वागत है। इतनी गर्मी में आप आये। अपना कीमती समय दिया। इसके लिए मैं आपका आभारी हूँ। हमारा काम लोगों को जोड़ने का काम नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने का है। हमने छत्तीसगढ़ में जो वायदे किये थे वो पूरे किये। किसानों को सही दाम दिये। कर्ज माफ किये। बिजली बिल हाफ कर दिया
. छत्तीसगढ़ में किसानों को धान के लिए सही दाम दिया। आज आप सभी प्रदेशों को देख लीजिए, लिस्ट निकालिये, धान के लिए सबसे ज्यादा पैसा कहाँ मिलता है। जवाब मिलेगा छत्तीसगढ़। हमने साफ दिखा दिया कि पैसा है और किसानों के लिए हमने वायदा पूरा कर दिया। जहाँ भी हम जाते हैं वायदा निभाते हैं।आप सभी का यहाँ स्वागत है। इतनी गर्मी में आप आये। अपना कीमती समय दिया। इसके लिए मैं आपका आभारी हूँ।हमारा काम लोगों को जोड़ने का काम नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने का है।

हमने छत्तीसगढ़ में जो वायदे किये थे वो पूरे किये। किसानों को सही दाम दिये। कर्ज माफ किये। बिजली बिल हाफ कर दिया।छत्तीसगढ़ में किसानों को धान के लिए सही दाम दिया। आज आप सभी प्रदेशों को देख लीजिए, लिस्ट निकालिये, धान के लिए सबसे ज्यादा पैसा कहाँ मिलता है। जवाब मिलेगा छत्तीसगढ़।हमने साफ दिखा दिया कि पैसा है और किसानों के लिए हमने वायदा पूरा कर दिया। जहाँ भी हम जाते हैं वायदा निभाते हैं।
युवाओं आप सभी की बड़ी जिम्मेदारी है। प्रदेश को चलाने में आप आगे आइये। आप आगे बढ़िये। इसलिए ही हमने राजीव युवा मितान क्लब आपके लिए बनाये हैं।हर क्लब को एक लाख रूपए मिल रहे हैं। तीन लाख युवाओं को हमने क्लब में जोड़ा है। हमने इन्हें इसलिए जोड़ा है ताकि आप इस प्रदेश को चलाने में भाग लें। हम आपके लिए राजनीति के दरवाजे खोलना चाहते हैं। कुछ सालों में आपके बीच से ही एमएलए, प्रधान चुन कर आयें। आदिवासी भाइयों के लिए हमने पेसा कानून लाया। आपके जमीन की रक्षा की। आदिवासी का मतलब इस देश की धरती के सबसे पहले आप मालिक थे।मतलब आपकी जमीन पर जंगल पर जल पर आपका हक बनता है।
.jpg)
. हम सबसे पहले हिंदुस्तानी हैं। हम सबको एक दूसरे के साथ जुड़कर मोहब्बत के साथ इज्जत के साथ रहना है। यह सबसे पुराना मैसेज है जिसे हमने भारत जोड़ो यात्रा में दिया। कुछ साल पहले मैंने बघेल जी से एक बात कही, मैं जहाँ भी जाता हूँ तो युवाओं से पूछता हूँ कि आपकी सबसे बड़ी मुश्किल क्या है। वे बोलते हैं बेरोजगारी, मैंने श्री बघेल से कहा कि छत्तीसगढ़ में अलग अलग स्किल हैं। हर जिले में आप कुछ अलग सा बनाते हो। छोटे उद्यमियों को बैंक लिंकेज नहीं मिल पाता। मैंने मुख्यमंत्री श्री बघेल जी से कहा कि आपका फोकस इन पर होना चाहिए।

. इसकी मार्केटिंग हो, मुझे खुशी है कि बघेल जी ने इस पर काम शुरू कर दिया है। इससे लाखों युवाओं को रोजगार मिलेगा। छत्तीसगढ़ देश का केंद्र है। आपको देश का लाजिस्टिकल सेंटर बनना चाहिए। आप इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कीजिए ताकि छत्तीसगढ़ हिंदुस्तान का लाजिस्टिक सेंटर बन पाये। आप दुनिया को छत्तीसगढ़ से जोड़िये। इससे छत्तीसगढ़ के प्रोडक्ट केवल भारत ही नहीं, दुनिया में भी जाएं। मुझे लगता है कि छत्तीसगढ़ की सरकार ने बहुत अच्छा काम किया है।नफरत से और हिंसा से देश आगे नहीं जा सकता। हिंसा से देश की अर्थव्यवस्था नहीं बढ़ती। जब सबको एक साथ लाया जाता है तो देश जुड़ता है। आप सभी यहाँ आये और आपने इतने धैर्य से मेरी बात सुनी। छत्तीसगढ़ का भविष्य आपका है। आपको छत्तीसगढ़ का भविष्य संवारना




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments