रायपुर /// 01/03/2023/// राजधानी रायपुर में मानवता को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है जहां दो युवतियों के साथ 10 युवकों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है, दोनों बहने अपने भाई के साथ महासमुंद से रक्षाबंधन का पर्व मना कर रायपुर वापस लौट रही थी, तभी रिम्स कॉलेज के पास आरोपियों ने रास्ता रोककर इस वारदात को अंजाम दिया है,
मामले में पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके विरुद्ध आगे की कार्रवाई की जा रही है घटना का मुख्य आरोपी पूनम ठाकुर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण का बेटा है, जो बीते दिनों 17 अगस्त को रेप के मामले में जेल से छुट कर आया है जेल से छूटने के बाद एक बार फिर उसने रेप की घटना को अंजाम दिया है. नीरज चंद्राकर, एएसपी ग्रामीण ने मामले को गम्भीर मानकर तत्काल टीम गठित का अपराधियो को गिरफ्तार किया




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments