दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

बालको ने कर्मचारियों और समुदाय के साथ मनाया रक्षाबंधन का उत्सव

Anil Choubey 31-08-2023 20:55:00


बालकोनगर, 31 अगस्त, 2023।/// वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने कर्मचारियों और समुदाय के साथ रक्षा बंधन का उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया। कंपनी के कर्मचारियों ने सेफ्टी और सिक्योरिटी कर्मियों की कलाई पर राखी बांधकर उनके समर्पित भाव के प्रति सराहना व्यक्त की। इसके साथ ही विश्वास एवं अटूट प्यार के प्रतीक रक्षा बंधन त्योहार से एकजुटता की भावना को बढ़ावा देते हुए बालको ने समुदाय के साथ उत्सव मनाकार अपने आपसी संबंधों को और प्रगाढ़ करने की प्रतिबद्धता को मजबूत किया।

बालको में कर्मचारियों को उनके सुरक्षा चैंपियन द्वारा प्रदान की गई सुरक्षा की भावना का जश्न मनाने के लिए एकजुट भाव से राखी बांधकर त्योहार को नए रूप में मनाया गया। कंपनी में आयोजित उत्सव में विविधता के साथ ट्रांसजेंडर, महिला एवं पुरुष सिक्योरिटी तथा सेफ्टी कर्मचारियों के प्रति अपना आभार व्यक्त करने के लिए सभी कर्मचारी एक साथ आए। कार्यक्रम में कर्मियों की कलाई पर सुरक्षा और विश्वास के प्रतीक 'राखी' के धागे बांधने की हृदयस्पर्शी परंपरा निभाई गई, जो सुरक्षा कर्मियों के बीच व्यावसायिक सुरक्षा के मूल्यों को मजबूत करती है। बालको के सुरक्षा चैंपियन सभी कर्मचारियों के लिए एक सुरक्षित कार्य वातावरण सुनिश्चित करते हैं।

बालको के उन्नति परियोजना से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की समर्पित महिलाओं ने बालको प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारियों की कलाई पर अपनी हाथों की बनी राखियां बांधकर रक्षा बंधन उत्सव मनाया। कंपनी द्वारा आयोजित उत्सव, उन्नति परियोजना से आर्थिक रूप से मजबूत हुई महिलाओं के लिए उनके जीवन में आएं बदलाव के प्रति सराहना का प्रतीक है। यह परियोजना महिलाओं के सशक्तिकरण और कौशल विकास को बढ़ावा देने तथा उनकी उद्यमशीलता क्षमताओं का पोषण करने में सहायक रही है। बालको प्रबंधन ने समुदाय को सशक्त बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करते हुए, उत्सव का स्वागत किया।

बालको के वरिष्ठ अधिकारियों ने नंद घर के बच्चों के साथ राखी त्योहार को मनाया। नंद घर वेदांता समूह के सामुदायिक विकास का प्रमुख हिस्सा है जो समुदायों में महिलाओं और बाल विकास को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। बालको प्रबंधन के वरिष्ठ सदस्यों ने बच्चों के बीच मिठाइयाँ और उपहार बाँटे जिससे उनके चेहरों पर मुस्कान आ गई। नंद घर में बच्चों को उन्नत शिक्षा और पोषण संबंधी अवसर प्रदान किए जाते हैं।

बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा कि कंपनी की प्रगति और समुदाय साथ-साथ चलते हैं जो हमें सामूहिक उपलब्धि के उज्जवल भविष्य की ओर प्रेरित करते हैं। समृद्धि, सशक्तिकरण, विकास और साझा मूल्यों के माध्यम से हम एक ऐसी संस्कृति विकसित करते हैं जिससे सभी को लाभ होता है। रक्षा बंधन बहुआयामी पारंपरिक उत्सव है जिसमें बालको कर्मचारी और समुदाय दोनों ने हिस्सा लिया जो हमारी बंधुत्व एकता का प्रतीक है। कंपनी और समुदाय के एक साथ आगे बढ़ने तथा सामुदायिक विकास को बढ़ावा देने की हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs