दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

किसानों का सम्मान कर स्वयं गौरवान्वित अनुभव कर रहा हूँ - कृषि मंत्री श्री चौबे

Anil Choubey 30-07-2019 07:59:28


कृषक सम्मान समारोह में लगभग दो सौ किसानों, कृषि वैज्ञानिकों एवं कृषि अधिकारियों को सम्मानित किया गया 

 रायपुर, // कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने आज यहां कृषि महाविद्यालय, रायपुर के सभागार में कृषक समृद्धि किसान सम्मान समारोह को संबोधित किया। श्री चौबे ने कहा कि छत्तीसगढ़ का मेहनतकश किसान अपना सारा जीवन मौसम की सारी प्रतिकूलताओं से संघर्ष करते हुए दूसरों का पेट भरने में समर्पित कर देता है। स्वयं किसान होने के करण मैं इनके दर्द को अच्छी तरह समझ सकता हूँ। माटी के इन सपूतों का सम्मान एक बहुत ही पुनीत कार्य है। ये मेहनतकश किसान सम्मान के वास्तविक हकदार हैं और इनके सम्मान से एक नयी स्वस्थ परंपरा की शुरूआत हुई है। किसानों का सम्मान करते हुए मैं स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। श्री चौबे ने इस अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय एवं कामधेनु विश्वविद्यालय एवं कृषि, उद्यानिकी एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों से किसानों तक कृषि अनुसंधानों एवं शासकीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने का आव्हान किया। उन्होंने किसानों का सम्मान करने के लिए कृषक समृद्धि पत्रिका समूह को बधाई और शुभकामनाएं दी। समारोह की अध्यक्षता इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एस.के. पाटील ने की।

        कृषि मंत्री श्री चौबे ने समारोह में कृषक समृद्धि पत्रिका की ओर से प्रदेश के 150 प्रगतिशील किसानों को शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। इनमें कृषि, पशुपालन, मछलीपालन और बागवानी के किसान शामिल थे। कृषि विकास के क्षेत्र में विशेष रूप से कार्य करने वाले 25 कृषि वैज्ञानिकों और विभागीय अधिकारियों को भी समारोह में सम्मानित किया गया। कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन और मछलीपालन विभाग के अधिकारियों और कृषि वैज्ञानिकों को लाईफ टाईम एचीवमेंट एवार्ड भी दिया गया जिनमें छत्तीसगढ़ कामधेनु विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एन.बी. दक्षिणकर, संचालक उद्यानिकी डॉ. प्रभाकर सिंह, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के संचालक अनुसंधान डॉ. आर.के. बाजपेयी और अपर संचालक कृषि ए.बी. आसना, मण्डी बोर्ड के अतिरिक्त अपर संचालक श्री एम.एस. सवन्नी, कृषि महाविद्यालय राजनांदगांव के अधिषठाता डॉ. एम.एल. शर्मा, कामधेनु विश्वविद्यालय के सहायक पशु चिकित्सक डॉ मौसम मेहरा तथा उप-संचालक मत्स्य श्री राजेश चौधरी शामिल हैं। अतिथियों द्वारा इस अवसर पर कृषक समृद्धि स्मारिका का विमोचन भी किया गया। इस अवसर पर कृषि विभाग द्वारा प्रकाशित देसी पाठ्यक्रम की पुस्तक का भी विमोचन किया गया। उल्लेखनीय है कि कृषक समृद्धि पत्रिका द्वारा वर्ष 2006 से राज्य के प्रगतिशील किसानों, कृषि वैज्ञानिकों एवं कृषि तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों का सम्मान किया जा रहा है। कार्यक्रम में कृषि महाविद्यालय रायपुर के अधिष्ठाता डॉ. एस.एस. राव, अपर संचालक कृषि श्री एम.एस. केरकेट्टा कृषक समृद्धि पत्रिका के प्रधान संपादक श्री अनिल श्रीवास्तव सहित कृषि विश्वविद्यालय, कामधेनु विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक तथा कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन एवं मत्स्य विभाग के अनेक अधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रदेश के सभी जिलों से बड़ी संख्या में किसान भी शामिल हुए।

 

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs