रायपुर -17/08/2023 // नगर पालिक निगम रायपुर के अध्यक्ष ( स्पीकर) प्रमोद दुबे द्वारा सामान्य सभा की कार्यवाही दिनांक 18 अगस्त को प्रातः 11 बजे तक के लिये स्थगित कर दी गयी है। इसके पूर्व आज प्रातः 11 बजे नगर निगम सामान्य सभा की विगत 11 अगस्त को स्थगित कार्यवाही प्रारंभ हुई। एमआईसी की बैठकों में लिए गये संकल्प के अनुसार नियमानुसार निर्धारित एजेण्डों में से 17 एजेण्डों पर नियमानुसार प्रक्रिया के तहत विचारार्थ चर्चा एवं विचार विमर्ष किया गया एवं नियमानुसार आवष्यक निर्णय लिये गये। निगम अध्यक्ष (स्पीकर) द्वारा स्थगित की गई सामान्य सभा की कार्यवाही दिनांक 18 अगस्त 2023 शुक्रवार को प्रातः 11 बजे नगर पालिक निगम मुख्यालय में चतुर्थ तल स्थित सामान्य सभा सभागार में प्रारम्भ होगी।





Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments