अरे जिस स्कूल से मोदी शाह पढ़े हें उन्हें भी कांग्रेस ने ही बनया है मोदी जी तो सर्फ बेचने का काम कर रहे हें
जांजगीर-चांपा 13//08//2023/// मल्लिकार्जुन खड़गे ने बड़े ही सधे हुए अंदाज में मोदी जी के उसे जुमले पर तंज करते हुए कहा कि मोदी जी के आने से पहले ना तो भारत में बिजली थी ना ही स्कूल थे और ना ही कोई कारखाने थे यह सब मोदी के 9 साल के राज्य में हुआ है
मोदी जी से पूरा विपक्ष मणिपुर पर शांति काम करने का रूट मैप जानना चाहता था इस पर आपने एक शब्द नहीं बोला सिर्फ नेहरु जी की ही बुराई करते रहे 140 करोड़ की जनता का प्रतिनिधित्व कहने वाले मोदी जी यह भूल जाते हैं कि मणिपुर भी भारत का एक अभिन्न्य अंग है उस पर उन्होंने कुछ नहीं कहा मणिपुर जल रहा है मणिपुर में आज भी हिंसा हो रही है पर मोदी जी को दुनिया भर में घूमने का टाइम है राजस्थान भी जा रहे हैं छत्तीसगढ़ भी आ रहे हैं लेकिन मणिपुर के बारे में कुछ नहीं कह रहे न जा रहे
आजादी के बाद से हमने एम्स बनाया, स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी खोली। बड़े बड़े कारखाने, टेक्सटाइल यूनिट बनाए, औद्योगिकरण को बढ़ावा दिया। देश को आगे बढ़ाने का काम किया। पंडित जवाहर लाल नेहरू और सरदार वल्लभ भाई पटेल ने पब्लिक सेक्टर को मजबूती देने का काम किया। किंतु आज स्थिति बदल रही है।

राज्य सभा नेता प्रतिपक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने उद्बोधन में कहा कि भरोसा का सम्मेलन इसलिए हो रहा है क्योंकि जो भरोसा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी सरकार ने आपको दिया है उसे पूरा किया।

.jpg)
5 साल पूर्व किसानों की हालत खराब थी भ्रष्टाचार एवं कमीशन खोरी का बोलबाला था। हमने किसानों की स्थिति को मजबूत बनाया। बिना किसी बिचौलियों के किसानों के खाते में पैसा सीधे अंतरित किया जा रहा है
हमने 107 लाख मैट्रिक टन धान किसानो से खरीदा हैहमने किसानों से कर्जा माफी का वादा किया था और उस वादे को निभाया पूर्व सरकार में बेरोजगारी भत्ता केवल 300 रूपये मिलता था हमने 1 लाख 22 हजार बेरोजगारो को 112 करोड रुपए दिए 42 लाख परिवारों को बिजली बिल हाफ योजना का लाभ मिल रहा है हमारी सरकार ने आम जनता को अधिकार संपन्न बनाने का कार्य कियासांस्कृतिक क्षेत्र में भी हमारी सरकार ने देवगुड़ी योजना, राम वन गमन पर्यटन परिपथ आदि योजनाओं के माध्यम से सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने का कार्य कर रही हैमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा मल्लिकार्जुन खड़गे का रायपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर किया आत्मीय स्वागत।जांजगीर में आयोजित ’भरोसे का सम्मेलन’ कार्यक्रम में प्रदर्शनी का अवलोकन करने राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल पहुंचे।

साथ में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुश्री कुमारी शैलजा, राज्य के उपमुख्यमंत्री श्री टी एस सिंहदेव सहित छत्तीसगढ़ शासन के मंत्रीगण एवम जनप्रतिनिधि उपस्थित है।
कर्मा नृत्य और झांझ मंजीरे के साथ अतिथियों का भरोसे के सम्मेलन में हो रहा स्वागत
भरोसे का सम्मेलन :विभिन्न विभागीय योजनाओं कि लगाई गयी स्टाल एवं प्रदर्शनी
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि विभागीय योजनाओं के स्थल एवं प्रदर्शनी का कर रहे हैं अवलोकन
भरोसे के सम्मेलन खोखरा जांजगीर चांपा में विभिन्न विभागीय योजनाओं के स्टाल एवं प्रदर्शनी लगाई गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि विभागीय योजनाओं के स्टाल एवं प्रदर्शनी का अवलोकन कर रहे हैं।
शिक्षा विभाग के अंतर्गत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल की प्रदर्शनी, रीपा योजना के अंतर्गत गोबर से विद्युत उत्पादन, ग्रामोद्योग योजना के अंतर्गत कोकून से धागा उत्पादन, सिंचाई विभाग के अंतर्गत बांगो डैम, कृषि विभाग के अंतर्गत रागी की खेती की प्रदर्शनी, पर्यटन विभाग के अंतर्गत राम वन गमन पथ शिवरीनारायण की प्रदर्शनी, वन विभाग के अंतर्गत मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना, महिला एवं बाल विकास विभाग की योजना के अंतर्गत सुपोषण अभियान आंगनबाड़ी मॉडल पोषण वाटिका का प्रदर्शन, स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना की प्रदर्शनी लगाई गई है
467 करोड़ 32 लाख 92 हजार के कार्यों का हुआ लोकार्पण और शिलान्यास
भरोसा जताने जांजगीर चांपा के खोखरा में उमड़ा जनसैलाब
राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री मलिकार्जुन खड़गे, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष श्री चरण दास महंत, उपमुख्यमंत्री श्री टी एस सिंहदेव, सांसद श्रीमती ज्योत्स्ना महंत,श्री दीपक बैज मंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुश्री कुमारी शैलजा, मंत्रीगण श्रीमती अनिला भेड़िया, श्री ताम्रध्वज साहू, श्री रविंद्र चौबे, मोहम्मद अकबर, श्री उमेश पटेल,श्री मोहन मरकाम, गुरु रुद्र कुमार, डॉ शिव कुमार डहरिया, श्री जय सिंह अग्रवाल, श्री अमरजीत भगत , राज्य योजना आयोग के अध्यक्ष श्री प्रेमसाय सिंह टेकाम, विभिन्न आयोग बोर्ड निगम के पदाधिकारयो सहित विधायकों,जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति में, भारी संख्या मे मुख्य्मंत्री श्री भूपेश बघेल पर भरोसा जताने उमड़ा जनसैलाब

लोगो के आकर्षण का केन्द्र रही प्रदर्शनी
नेताप्रतिपक्ष राज्यसभा श्री मल्लिकार्जुन खड़गे के मुख्य आतिथ्य और मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज रविवार को जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन खोखरा में भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिला प्रशासन द्वारा प्रदर्शनी एवं स्टॉल लगाया गया जो लोगो के आकर्षण का केन्द्र रही। इस प्रदर्शनी में राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को बहुत ही आकर्षक एवं सुरूचिपूर्ण ढंग से प्रदर्शित किया गया। आमनागरिकों ने इसकी भूरी-भूरी सरहाना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में पौने पांच वर्षाें के दौरान आमनागरिकों के जीवन में काफी बदलाव आया है। सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं से लोगों का जीवन स्तर सुधरा है और लोग सरकार की योजनाओं का लाभ ले रहें हैं। मुख्यमंत्री ने इन योजनाओं के जरिये आमजनता का दिल जीत लिया है।
.jpg)
आज भरोसे के सम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जिलेवासियों को 467 करोड़ 32 लाख 92 हजार रूपए के कुल 1043 विकास कार्याे की सौगात दिये। इनमें 87 करोड़ 24 लाख 21 हजार रूपए से अधिक के 192 विकास कार्याे का लोकार्पण एवं 379 करोड़ 78 लाख 71 हजार से अधिक रूपए के 851 विकास कार्याे का भूमिपूजन शामिल हैं।
भरोसे के सम्मेलन के दौरान उप मुख्यमंत्री श्री टी एस सिंहदेव, विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, , गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, परिवहन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया, पीएचई मंत्री श्री गुरू रूद्र कुमार, नगरीय प्रशासन मंत्री श्री शिव कुमार डहरिया, आबकारी मंत्री श्री कवासी राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री अमरजीत भगत, उच्च शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल, कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत उपस्थित थे।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments