दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

बालको अस्पताल के विश्वस्तरीय मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर से सर्जरी सुविधा होगी उत्कृष्ट

Anil Choubey 11-08-2023 19:06:45


बालकोनगर, 11 अगस्त, 2023 ////  वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कपंनी लिमिटेड (बालको) ने गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा तक सामुदायिक पहुंच सुनिश्चित करने के अपने प्रयासों में एक नया मील का पत्थर हासिल करते हुए बालको अस्पताल में मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर (ओटी) और सीटी स्कैन का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में बालको प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारियों के उपस्थिति में बालको सीईओ राजेश कुमार ने फीता काटकर शुभारम्भ किया। छत्तीसगढ़ में ड्रेगर कंपनी की एकमात्र मॉड्यूलर ओटी जो भविष्य में मरीजों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने में सहायक होगी।

अत्याधुनिक सीटी स्कैन कक्ष और मॉड्यूलर ओटी के साथ ही अस्पताल में एक्स-रे कक्ष, इमरजेंसी एण्ड क्रिटिल केयर (सर्वसुविधायुक्त 10 आईसीयू बेड) कक्ष का भी उद्घाटन किया गया। 32 स्लाईस की सीटी स्कैन सिमेंस कंपनी और ओटी ड्रेगर को कंपनी से लिया गया है जो चिकित्सा क्षेत्र में विश्वस्तरीय उत्पाद बनाते हैं। कोरबा में 32 स्लाईस युक्त एकमात्र सीटी स्कैन है। सभी उपकरण अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार हैं। अत्याधुनिक उपकरण सीटी स्कैन, मॉड्यूलर ओटी और 10 आईसीयू बेड बालको अस्पताल की उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सुविधा, चिकित्सा देखभाल और मरीजों को उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने के लिए समर्पित है।

अस्पताल में सीटी स्कैन, सर्जरी और अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं किफायती तथा कम खर्च में उपलब्ध हैं जिससे उपचार कराने पहुंच रहे मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। सभी उपकरण डिजिटल और हाईटेक होने के साथ अस्पताल में आक्सीजन व अन्य सुविधाओं भी उपलब्ध है। ओटी में अत्याधुनिक उन्नत सर्जिकल लाइट तकनीक आवश्यकता अनुरूप रोशनी प्रदान करते हैं जो ऑपरेशन टेबल पर काफी सहायक होंगे।

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने बालको अस्पताल की टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि बालको अस्पताल के माध्यम से कोरबा जिले में अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीकों की शुरुआत होने पर गर्व है। हम क्षेत्र में नवीनतम चिकित्सा तकनीकों, उपकरण और सभी तक उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और आधुनिक सुविधाओं को बढ़ाने का लक्ष्य रखते हैं। श्री कुमार ने कहा कि बालको अस्पताल के जरिए क्षेत्र के जरूरतमंदों को हरसंभव चिकित्सा सुविधाएं देने के प्रति बालको प्रबंधन कटिबद्ध है।

बालको अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक सिन्हा ने कहा कि हम चिकित्सा नवाचार की सीमाओं को आगे बढ़ाने और बालको अस्पताल में अपने रोगियों की देखभाल में विश्वास करते हैं। नवीनतम ओटी और सीटी स्कैन से हम मरीजों की देखभाल और उपचार को उत्कृष्ट तरीके से कर पाएंगे। सभी के लिए स्वास्थ्य संबंधित अत्याधुनिक देखभाल प्रदान करने का अवसर हमें गौरवान्वित करता है।

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs