निगम जोन 8 नगर निवेश विभाग ने एम्स अस्पताल के सामने 20 अवैध ठेलों को हटाया,4 अवैध ठेलों को जब्त किया

रायपुर-09/08/2023 /// आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार नगर निगम को प्राप्त जनशिकायत पर वस्तुस्थिति की जानकारी लेने नगर निगम जोन क्रमांक 8 के नगर निवेश विभाग की टीम ने जोन 8 जोन कमिश्नर श्री अरुण ध्रुव के निर्देश पर नगर निवेश उप अभियन्ता श्री अक्षय भारद्वाज की उपस्थिति में जीईमार्ग में निगम जोन 8 क्षेत्र के तहत एम्स अस्पताल परिसर टाटीबंध के सामने जनशिकायत निरीक्षण के दौरान स्थल पर सही पाकर वहाँ मुख्य सड़क मार्ग

जीईरोड पर एम्स परिसर के सामने अवैध कब्जा जमाकर यातायात बाधित कर रहे अवैध ठेलों पर अभियान चलाकर त्वरित कार्यवाही की.अभियान के दौरान 20 अवैध ठेलों को सड़क मार्ग से एम्स अस्पताल परिसर के सामने से हटाया गया, जबकि 4 अवैध ठेलों को जब्त करने की कड़ी कार्यवाही व्यवस्था सुधार बाबत की गयी. इस अभियान से सड़क यातायात व्यवस्था में सुधार होने से राहगीरों एवं वाहन चालकों को त्वरित राहत मिली. प्राप्त जनशिकायत का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया गया.




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments