रायपुर /// 04/08/2023 /// उच्च न्यायालय के आदेश के परिपालन में निगम क्षेत्र की सड़कों को आवारा पशुओं से मुक्त करने मॉनिटरिंग समिति ग नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त मयंक चतुर्वेदी ने माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के परिपालन में सतत निरीक्षण एवं समीक्षा कर रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र की सड़कों को आवारा पशुओं से मुक्त करने कार्यवाही सुनिश्चित करने मॉनिटरिंग समिति गठित कर दी है. गठित मॉनिटरिंग समिति में अध्यक्ष अपर आयुक्त शैलेन्द्र पाटले, सदस्य उपायुक्त गोधन न्याय योजना रमेश जायसवाल, उपायुक्त राजस्व डॉक्टर आर. के. डोंगरे, उपायुक्त स्वास्थ्य श्री ए. के. हालदार, सभी 10 जोनों के जोन कमिश्नरगण एवं सदस्य सचिव सहायक राजस्व निरीक्षक श्री बंशी यादव बनाये गये हैँ. मॉनिटरिंग समिति कृत कार्यवाही से आयुक्त को अवगत करायेगी.
.jpg)
निगम जोन 9 ने तत्काल टीम भेजकर सुरक्षित बाहर निकाला,कोई भी गौ पालक अपने पशुओं को सड़कों पर कदापि खुला ना छोड़े, उन्हें बांधकर रखें नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा गौधन न्याय योजना के तहत संचालित गौठानों के माध्यम से समाज के दानदाताओं की सहभागिता से निरन्तर गौ माता एवं गौ वंश की सुरक्षा एवं सेवा के कार्य जारी है, वहीं सड़कों पर गौमाता एवं गौ वंश की सुरक्षा हेतु त्वरित अभियान गौपलकों को जागरूक करके समझाईश देकर चलाया जाता है. आज रात्रि 9.30 बजे नगर निगम में राजधानी शहर के व्हीआईपी मार्ग में श्रीराम मन्दिर के सामने के नाले में अचानक एक गाय के गिर जाने की जानकारी मिली, इस पर तत्काल नगर निगम आयुक्त श्री मयंक चतुर्वेदी ने जोन 9जोन कमिश्नर श्री संतोष पाण्डेय को गौमाता को नाले से बाहर निकालने तत्काल टीम भेजने निर्देश दिये. जोन कमिश्नर ने तत्काल टीम स्थल पर भिजवाई, जिसने लगभग 30 मिनट के सतत प्रयासों के सुफल स्वरूप गौमाता को नाले से सुरक्षित बाहर निकाल लिया एवं जनशिकायत का त्वरित निदान किया. आयुक्त ने रात्रि जनशिकायत मिलते ही टीम भेजकर गौमाता को नाले से बाहर सुरक्षित निकाले जाने पर जोन 9 जोन कमिश्नर संतोष पाण्डेय सहित उनकी टीम के सभी कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की है एवं दिन भर विशेषकर रात्रि के दौरान शहर क्षेत्र में गौमाता एवं गौ वंश की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने गौ पालकों को निरन्तर समझाईश देने जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश सभी जोन कमिश्नरों को दिये हैँ कि कोई भी गौपालक अपने किसी भी पशु को सड़कों पर कदापि खुला ना छोड़े एवं उन्हें बांधकर रखें.




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments