दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

बालको ने कंजक्टिवाइटिस की रोकथाम के लिए किया नेत्र शिविर का आयोजन किया

Anil Choubey 31-07-2023 18:20:31


बालकोनगर, 31 जुलाई, 2023  ////  वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अपने परिसर में तीन दिवसीय नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया। कंजंक्टिवाइटिस के बढ़ते प्रभाव से निपटने के उद्देश्य से लगाए गए निःशुल्क शिविर में नेत्र विशेषज्ञों द्वारा कर्मचारियों, ड्राईवर और क्रेन ऑपरेटर के लिए नियमित आंखों की जांच भी की गई जो संयंत्र के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण हैं।


 

कंजंक्टिवाइटिस तेजी से फैलने वाला एक संक्रामक नेत्र रोग है। संयंत्र में कर्मचारियों के स्वास्थ्य को देखते हुए इसके प्रसार को कम करने और निवारक उपायों के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए बालको ने नेत्र जांच शिविर आयोजित किया है। शिविर में लगभग 400 कर्मचारी और व्यावसायिक भागीदार नेत्र विशेषज्ञों की सेवाओं और परामर्शों का लाभ उठाने के लिए आगे आए।

बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा कि बालको अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देता है और कंपनी कार्यक्षेत्र में स्वस्थ कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कटिबद्ध है। कंजक्टिवाइटिस के बढ़ते मामलों के बीच हाल ही में नेत्र जांच शिविर का आयोजन जो हमारे कर्मचारियों तथा उनके परिवारों को बीमारी से बचाने के लिए कारगर है और उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए हमारी अटूट प्रतिबद्धता का एक प्रमाण है। स्वास्थ्य क्षेत्र में सक्रियता के साथ जागरूकता को बढ़ावा देकर, हम अपने कार्यबल के लिए सुरक्षित कार्यक्षेत्र बनाने का कार्य करते हैं।

बालकोनगर और उसके आसपास के समुदायों के लिए स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं को बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न सामाजिक कल्याणकारी परियोजनाओं में सक्रिय रूप से शामिल रहा है। कंपनी हेल्प एज इंडिया के सहयोग से मोबाइल हेल्थ वैन (एमएचवी) का संचालन कर रही है जो ‘उपचार आपके द्वार’ थीम पर आसपास के लगभग 45 समुदायों को घर पर ही स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करती है। एमएचवी पहल से लगभग 15,000 नागरिक लाभान्वित हुए हैं। बालको का एक और सराहनीय प्रयास ग्रामीण स्वास्थ्य पोस्ट की स्थापना है जो सालाना लगभग 3,000 निवासियों की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा करता है। यह सुविधा ग्रामीण आबादी को सर्वोच्च स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने उनके जीवन को बेहतर बनाने में सहायक रही है।

कर्मचारी कल्याण और सामुदायिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए बालको द्वारा उठाए गए कदमों को मान्यता मिली है। हाल ही में कंपनी को 'हेल्दी वर्कप्लेस अवॉर्ड्स-2022' श्रेणी में प्रतिष्ठित आरोग्य वर्ल्ड अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार कर्मचारी स्वास्थ्य एवं कल्याण और देखभाल की संस्कृति के प्रति बालको की अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs