***** मुख्यमंत्री धमतरी के युवा सोमेश्वर का जोशीला भाषण सुनकर हुए गदगद, गले लगाकर दिया आशीर्वाद और बजवायीं तालियाँयुवाओं से भेंट-मुलाकात में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने की कई अहम घोषणाएंदन्त चिकित्सक ग्रामीण क्षेत्र में 2 साल देंगे अपनी सेवाएंस्वास्थ्य केंद्रों में फीजियोथेरेपिस्ट और छत्तीसगढ़ी भाषा में अध्यापकों की होगीनियुक्तिधमतरी कन्या महाविद्यालय में पीजी कोर्स होगा प्रारंभ मुख्यमंत्री ने राजधानी के इंडोर स्टेडियम में रायपुर संभाग के युवाओं से की भेंट-मुलाकात ****

रायपुर, 23 जुलाई 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर के बूढ़ापारा स्थित इन्डोर स्टेडियम में युवाओं के साथ भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरूआत में धमतरी से आये युवा सोमेश्वर गंजीर ने ऋग्वेद के श्लोकों के साथ सपनो का छत्तीसगढ़ विषय पर जोशीले तरीके से अपनी बात रखी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जोशीले भाषण से इतना खुश हुए कि सोमेश्वर को अपने पास बुलाकर गले लगा लिया और सिर पर रखकर आर्शिवाद दिया। मुख्यमंत्री ने सोमेश्वर के लिए युवाओं से खचा-खच भरे स्टेडियम में तालियाँ बजवायीं।
मुख्यमंत्री से इंजीनियरिंग की छात्रा शगुन श्रीवास्तव ने पूछा कि आपकी सरकार युवाओं को राजनीति में लाने के लिए क्या प्रयास कर रही है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के जितने ज्यादा युवा राजनीति में आएंगे उतना ही अधिक लोगों को पढ़े-लिखे युवाओं का नेतृत्व मिलेगा और हमारा प्रदेश आगे बढ़ेगा। मुख्यमंत्री ने युवाओं को राजनीति में आने का आह्वान किया। धमतरी के भुजेश कुमार ने मुख्यमंत्री से उनके पढ़ाई के दौरान आई समस्या के बारे में पूछा। मुख्यमंत्री ने विस्तार से बताया की बचपन में गांव में सड़कें, बिजली, नाली की समस्या को देखता था। मुझे लगता था कि विधायक ही इस समस्या का समाधान करता है। मेरे मन में भी आया कि मैं भी एक दिन विधायक बनूंगा। मैने शुरूआत की और निरंतर संषर्घ के बाद आज इस मुकाम पर पहुंचा हूॅ। मै पूरी कोशिश करता हूँ कि लोगों को किसी प्रकार की समस्या ना हो।
.jpg)
रायपुर संभाग के विभिन्न क्षेत्रों से आये बड़ी संख्या में युवाओं से मुख्यमंत्री सीधे रूबरू हुए। इस दौरान युवाओं ने मुख्यमंत्री समक्ष अपनी बात रखी। मुख्यमंत्री ने न केवल उनके बाते सुनी बल्कि मौके पर ही युवाओं की मांग पर कई अहम घोषाणाएं की। मुख्यमंत्री ने युवाओं की मांग पर दन्त चिकित्सकों को 2 साल ग्रामीण क्षेत्र में पदस्थ करने, शासकीय कन्या महाविद्यालय धमतरी में पीजी कोर्स प्रारंभ करने, स्वास्थ्य केंद्रों में फीजियोथेरेपिस्ट की नियुक्ति, फीजियोथेरेपी कॉलेज में छात्रावास की व्यवस्था सहित छत्तीसगढ़ी भाषा में अध्यापक भर्ती करने की घोषणा की। भेंट-मुलाकात युवाओं के साथ कार्यक्रम की शुरूआत राजगीत अरपा पैरी के धार से हुई।
रायपुर 23/07/2023/// मुख्यमंत्री भूपेश बघेल युवाओं के साथ भेंट मुलाकात करने पहुंचे राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम मेंमुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भेंट मुलाकात करने युवाओं में जबदस्त उत्साह, इंदौर स्टेडियम सुबह से ही हुआ फुल,
कार्यक्रम में आदिम जाति एवम अनुसूचित जाति विकास मंत्री श्री मोहन मरकाम, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा, संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय, महापौर एजाज़ ढेबर भी उपस्थित हैं। मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी भी उपस्थित।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने धमतरी के युवा सोमेश्वर गंजीर के जोशीले भाषण को सुनकर अपने पास बुलाकर गले लगाया और आशीर्वाद दियायुवा सोमेश्वर गंजीर ने ऋग्वेद के श्लोकों के साथ सपनों का छत्तीसगढ़ पर जोशीले तरीके से रखी अपनी बातगरियाबंद की इंद्राणी साहू ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में मोर सपना के छत्तीसगढ़ शीर्षक से कविता सुनाई। मोर छत्तीसगढ़ के माटी मसोना मैं उपजाहूंमोर छत्तीसगढ़ ल छोड़केसंगी मैं कहूँ नई जाहूंमहासमुंद से आई युवा प्रतिनिधि वर्षा गजेंद्र ने अपनी बात रखते हुए कहा कि आपने नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने के लिए यहां की चार चिन्हारी नरवा गरवा घुरवा और बाड़ी को प्रोत्साहन दिया।आपने जैविक खेती को प्रोत्साहन दिया।

नवा छत्तीसगढ़ बनाने युवा वर्ग आपके साथ हैं।इंद्राणी ने अपनी कविता में छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा, योजनाओं को प्रतिबिंबित किया है। हमर कका छत्तीसगढ़ के मान ल बढ़ाइस हेश्रीराम केननिहाल ल सुघ्घर सजाइस हे पुरखों के सपनों को साकार करने के लिए हम छत्तीसगढ़ को आगे बढाने के लिए काम करना हैछत्तीसगढ़ का नाम देश और दुनियाभर में होना चाहिए –मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणा दन्त चिकित्सकों को 2 साल ग्रामीण क्षेत्र में पदस्थ किया जाएगाअब एमबीबीएस छात्रों की तरह डेंटल के स्टूडेंट को भी मिलेगा ग्रामीण क्षेत्रों में 2 साल सेवा देने का मौका मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने की घोषणा।आपका बहुत बहुत आभार कि अपने इतना सुंदर मौका हमें प्रदान किया।मैं डेंटल की पढ़ाई कर रहे युवाओं की ओर से सवाल पूछ रहा हूँ। आपने हमारा स्टायफण्ड बढ़ाकर एमबीबीएस की तरह किया, आपका बहुत बहुत धन्यवाद।
शासकीय दांत चिकित्सा महाविद्यालय में इंटर्न की भर्ती को लेकर अनुरोध किया, कहा कि एमबीबीएस की तरह ग्रामीण क्षेत्रों में 2 सेवा देने का मौका डेंटल स्टूडेंट को मिले। मुख्यमंत्री ने घोषणा की। मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणाछात्रा समृद्धि शुक्ला की मांग पर कहा स्वास्थ्य केंद्रों में फीजियोथेरेपिस्ट की नियमित नियुक्ति होगी

इंटर्नशिप कर रही छात्रा समृद्धि शुक्ला ने कहा हमारे कॉलेज में छात्रावास की व्यवस्था नहीं है मुख्यमंत्री ने छात्रावास की व्यवस्था करने के लिए सहमति दीपीएससी की तैयारी कर रहे छात्र प्रणव कुमार ने प्रारंभिक परीक्षा की मार्कशीट जारी करने तथा पारदर्शिता के लिए उचित उपाय करने की बात कही। मुख्यमंत्री ने इस पर अमल करने का आश्वासन दियाअंजनी चंद्रवंशी छत्तीसगढ़ी विषय में स्नातकोत्तर कर रही है। उन्होंने छत्तीसगढ़ी भाषा के अध्यापक हेतु भर्ती लिये जाने की मांग की। मुख्यमंत्री ने इस पर सहमति दी।इंजीनियरिंग की छात्रा शगुन श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री से पूछा कि आपकी सरकार युवाओं को राजनीति में लाने के लिए क्या प्रयास कर रही है?मुख्यमंत्री ने कहा कि हम खुद चाहते हैं कि प्रदेश के ज्यादा से ज्यादा युवा राजनीति में आए मुख्यमंत्री ने युवाओं को राजनीति में आने का आह्वान कियाकसडोल के देवेंद्र सतनामी ने कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों के लिए बसों में फ्री टिकट की सुविधा दिए जाने की मांग की ताकि कॉलेज जाने वाले छात्रों को सुविधा मिल सकेमुख्यमंत्री ने कहा कि अच्छा सुझाव है हम घोषणापत्र में इसे जरूर शामिल करेंगे।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments