दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

आरंग के समस्त शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के प्रतिभावान छात्र छात्राओं को विश्वविद्यालय की ओर से प्रशस्ति पत्र शील्ड एवं पदक वितरण किए गए

Anil Choubey 20-07-2023 21:52:52


रायपुर 20/07/2023//// मैट्स विश्वविद्यालय अपनी सामाजिक एवं शैक्षणिक दायित्वों के निर्वहन में एक कदम और बढ़ाते हुए आरंग विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले समस्त शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के प्रतिभावान छात्र छात्राओं को विश्वविद्यालय की ओर से प्रशस्ति पत्र शील्ड एवं पदक वितरण किए।  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री गजराज पगारिया जी   विशिष्ट अतिथि कुलपति डॉक्टर केपी यादव , कुलसचिव श्री गोकुलानंद पंडा  जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर एल  ठाकुर तथा विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री ऐन पी कुर्रे आमंत्रित थे ।  कार्यक्रम में शिक्षा विभाग से श्री आलोक चांडक सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी आरंग उपस्थित रहे । कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन व

स्वरस्वती वंदना के साथ हुआ मंच पर मंचस्थ अतिथियों एवं विभिन्न उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से आए विद्यार्थियों शिक्षकों एवं पालकों का स्वागत कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा स्वागत गीत एवं नृत्य प्रस्तुत करते हुए किया गया कार्यक्रम के आरंभिक वक्तव्य  में मैट्स कॉलेज के प्राचार्य डॉ ए जे खान द्वारा किया गया जिसके तहत उन्होंने विश्वविद्यालय में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रम एवं आर्थिक व सामाजिक रूप से अल्पविकसित ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का केंद्र बिंदु के रूप में उभरते हुए मैट्स कॉलेज में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों की जानकारी विस्तार पूर्वक दी गई साथ ही इन क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री गजराज पगारिया द्वारा चांसलर स्कॉलरशिप पर विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की गई उन्होंने कॉलेज को श्री गजराज पगारिया का ड्रीम प्रोजेक्ट बताया एवं उनके इस सार्थक प्रयास की प्रशंसा की तत्पश्चात विशिष्ट अतिथि के रूप में विराजमान श्री आलोक जी ने मैट्स विश्वविद्यालय को आरंग विकासखंड के शिक्षा के हृदय स्थल की उपमा दी एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री गजराज पगारिया एवं मैट्स विश्वविद्यालय के कार्यों की सराहना की तथा ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के लिए मिलने वाली चांसलर स्कॉलरशिप बस सेवा तथा ग्रीन केंपस को छात्रों के लिए वरदान कहा तत्पश्चात विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉक्टर के पी यादव ने अपने वक्तव्य  में उपस्थित प्रतिभावान विद्यार्थियों को लक्ष्य बनाकर उसे प्राप्त करने का गुरु मंत्र दिया । कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों को मैट्स विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री गजराज पगारिया ने  सफल एवं श्रेष्ठ मानव जीवन जीने के आवश्यक गुणों के बारे में जानकारी दी गई उन्होंने कहा कि दूर दृष्टि पक्का इरादा कड़ी मेहनत और अनुशासन ही एक सफल मनुष्य का धरोहर है साथ ही नैतिक शिक्षा पर उन्होंने प्रकाश डाला तथा धरती पर ईश्वर के रूप में विराजमान अपने माता-पिता की आकांक्षाओं पर खरे उतरने का संदेश दिया । इस अवसर पर आरंग विकासखंड के सभी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थी जो 70% से ऊपर अंक लाए हैं उसे विश्वविद्यालय की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया जिससे इन प्रतिभावान छात्रों के चेहरे पर गर्व भरी मुस्कान साफ तौर पर झलक रही थी।इस कार्यक्रम में मैट्स विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग के संयोजक डॉ परविंदर हंसपाल , लॉ डिपार्टमेंट के विभागाध्यक्ष डॉ शिवकांत प्रजापति, शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ आलोक कुमार सिंह तथा मैट्स कॉलेज के समस्त स्टाफ की उपस्थिति रही।  कार्यक्रम का सफल संचालन मैट्स कॉलेज की सहायक प्राध्यापिका सुश्री शिल्पी आभा टोप्पो ने किया।   कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री गोकुलानंद पंडा द्वारा किया गया एवं उन्होंने इस कार्यक्रम को विद्यालयिन शिक्षा एवं उच्च शिक्षा के मध्य एक संयोजक कहा एवं समस्त आगंतुकों का विश्वविद्यालय की ओर से आभार प्रकट किया । इस अवसर पर विश्वविद्यालय के महानिदेशक प्रियेश पगारिया ने छात्रों के स्वर्णिम भविष्य की कामना की एवं मैट्स कॉलेज के प्राचार्य डॉ ऐ जे खान एवं उनके समस्त स्टाफ को इस कार्यक्रम के सफल आयोजन पर बधाई दी।

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs