रायपुर, 14 जुलाई 2023/ राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने आज यहां राजभवन के दरबार हाॅल में विधायक मोहन मरकाम को मंत्री पद की शपथ दिलाई। श्री मरकाम ने हिंदी में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल श्री हरिचंदन एवं मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने शपथ ग्रहण के पश्चात श्री मरकाम को पुष्प गुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. चरणदास महंत, गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री श्री रविंद्र चैबे, वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, महिला एवं बाल विकास श्रीमती अनिला भेंड़िया, उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, नगरीय प्रशासन मंत्री श्री शिवकुमार डहरिया, लोक स्वास्थ्य यंात्रिकी मंत्री श्री गुरू रूद्र कुमार, संसदीय सचिवगण, विधायकगण, निगम मंडल के अध्यक्ष, अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने किया। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, राज्यपाल के सचिव श्री अमृत कुमार खलखो सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहाँ उनके निवास में नवनियुक्त मंत्री श्री मोहन मरकाम ने सौजन्य मुलाकात की । मुख्यमंत्री ने श्री मरकाम को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी । इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, नवनियुक्त मंत्री श्री मरकाम की धर्मपत्नी और बच्चे भी उपस्थित थे । गौरतलब है कि आज ही राजभवन में राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचन्द ने श्री मरकाम को मंत्री पद की शपथ दिलाई है ।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments