दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

सरकार धान से एथेनॉल के उत्पादन की सम्भावना पर विचार-विमर्श

Anil Choubey 25-07-2019 17:34:47


मुख्यमंत्री से अमेरिका के एम्बेसडर श्री केनेथ जस्टर ने सौजन्य मुलाकात की

 

रायपुर, //मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास में अमेरिका के एम्बेसडर श्री केनेथ जस्टर ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने चर्चा के दौरान कहा कि बायोफ्यूल के निर्माण में अमेरिका को विशेषज्ञता हासिल है। छत्तीसगढ़ में धान की पैदावार बहुतायत में होती है। राज्य सरकार धान से एथेनॉल के उत्पादन की सम्भावना तलाश रही है।

अमेरिका के एम्बेसडर श्री केनेथ जस्टर ने बताया की कई अमेरिकन कंपनियां बायो फ्यूल  क्षेत्र में काम कर रहीं हैं। इन कंपनियों को वे सूचित करेंगे। श्री बघेल ने कहा कि गन्ने की भी यहां अच्छी पैदावार होती है। इससे भी बायोफ्यूल बनाया जा सकता है। 

मुख्यमंत्री ने श्री जस्टर को बताया कि छतीसगढ़ में आई. टी. के क्षेत्र में भी अमेरिकन कंपनियों के लिए अच्छी संभावनाएं हैं। इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री सुनील कुजूर, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री गौरव द्विवेदी, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री विनोद वर्मा और और अमेरिका की कॉन्सुलेट जनरल सुश्री जेनिफर लार्सन उपस्थित थीं।

मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री गौरव द्विवेदी ने उन्हें राज्य में सरप्लस पावर, नया रायपुर में जमीन की उपलब्धता और कुशल मानव संसाधन की उपलब्धता की जानकारी दी। श्री जस्टर ने कहा कि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के मामले में छत्तीसगढ़ का देश में चौथा स्थान है। यहां अमेरिकन कंपनियों के लिए व्यापार की अच्छी संभावनाएं हैं। वे इस बारे में पहल करेंगे। 

मुख्यमंत्री ने नक्सल समस्या के बारे में श्री जस्टर को बताया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और अधोसंरचना विकास के काम किये जा रहे हैं। बस्तर के लोहण्डीगुड़ा में सत्रह सौ किसानों की पूर्व में अधिग्रहित 4200 एकड़ जमीन उन्हें वापस की गई है। हाट- बाजारों में चिकित्सा दल द्वारा ग्रामीणों का निशुल्क इलाज किया जा रहा है। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में एनीमिक और कुपोषित महिलाओं को गरमा गरम भोजन दिया जा रहा है। तेंदूपत्ता संग्रहण पारिश्रमिक की दर ढाई हजार रूपए से बढ़ाकर चार हजार रूपए कर दी गई है। वन भूमि पर काबिज वनवासियों को वन भूमि के पट्टे दिए जा रहे हैं। बच्चों को 12 वीं कक्षा तक निःशुल्क शिक्षा दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने उन्हें वाटर शेड प्रबंधन और पशुधन विकास के लिए राज्य में प्रारम्भ की गई एकीकृत योजना नरवा, धुरवा, गरवा और बाड़ी योजना के सम्बन्ध में भी बताया। 

अमेरिका के एम्बेसडर श्री केनेथ जस्टर ने इसके पहले राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास अवासीय विद्यालय का भ्रमण किया और बच्चों से मुलाकात की। उन्होंने नक्सल प्रभावित आदिवासी क्षेत्र के बच्चों के शैक्षणिक विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे इस प्रयास की सराहना की।

  

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs