नई दिल्ली 09/07/2023/// देश में अब तक अलग-अलग रूट्स पर 25 से अधिक वंदे भारत एक्सप्रेस को सफलतापूर्वक चलाया गया है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, गोवा समेत कई राज्यों को अब तक देश की सेमी हाइस्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात मिल चुकी है। इस बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का नया लुक सामने आ गया है।
सोशल मीडिया पर वंदे भारत एक्सप्रेस की कुछ तस्वीरें नई तस्वीरें सामने आईं हैं। रेल मंत्री अश्विनी वेष्णव ने अपने अकाउंट पर वंदे भारत एक्सप्रेस की नई तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है नई वंदे भारत एक्सप्रेस एक अलग रंग में नजर आ रही है। नई वंदे भारत एक्सप्रेस मौजूदा ट्रेन से अलग नजर आने वाली है। नई ट्रेन भगवा और ग्रे रंग के बॉर्डर में आएगी। जानकारी के मुताबिक, जल्द ही इसकी पहली रैक रॉल आउट होने वाली है।देश के अलग-अलग रूटों पर चल रही वंदे भारत एक्सप्रेस चल रही हैं। जो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अभी रूटों पर दौड़ रहीं हैं। वह सफेद रंग की हैं और नीले रंग का बॉर्डर दिया गया है।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments