दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

पुरानी परियोजनाओं का शिलान्यास उद्घाटन कर मोदी ने प्रदेश को धोखा दिया >> कांग्रेस

Anil Choubey 09-07-2023 19:22:31


पुराने और चालू हो चुके परियोजनाओं का लोकार्पण कर गये प्रधानमंत्री मोदी-मरकाम

रायपुर/  09 जुलाई 2023  ///  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान राज्य की जनता को निरोश किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि प्रधानमंत्री पुरानी और काम चालू हो चुकी योजना को फिर शिल्यान्यास, लोकार्पण कर प्रदेश की जनता को धोखा देने का काम किया है।
रायपुर धमतरी रोड पर रायपुर कोडेबोर्ड खंड का लोकार्पण कल प्रधानमंत्री करने वाले हैं. इस रोड का पहला टेंडर 2016 में हुआ था एनएच एआई ने रायपुर से धमतरी तक एक ही प्रोजेक्ट बनाया था इसका आधा हिस्सा अभी भी पूर्ण नहीं हुआ है ऐसे में प्रधानमंत्री के हाथों एक टुकड़े का लोकार्पण उनकी गरिमा के विपरीत है!
बिलासपुर से पत्थरापाली फोरलेन प्रोजेक्ट लगभग साल भर पहले ही पूरा हो गया है और टोल कनेक्शन और वाहनों की आवाजाही पहले से जारी है. ऐसे में इस परियोजना का लोकार्पण प्रधानमंत्री के हाथों कराना उनकी गरिमा के विपरीत था।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि रायपुर टिटलागढ़ 203 किलोमीटर रेल लाइन दोहरीकरण भी पुरानी परियोजना है.  इसमें 173 किलोमीटर का दोहरीकरण लगभग 6 माह पहले ही पूरा हो चुका है और कुछ हिस्से में गाड़ियां दौड़ती रही हैं उपयोग में आ चुके इस रेलखंड का प्रधानमंत्री का हाथी लोकार्पण कराया गया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि दल्ली राजहरा से रावघाट रेल परियोजना यूपीए कार्यकाल की योजना है. यूपीए के समय इस लाइन को रावघाट से बढ़ाकर नारायणपुर कुंडागांव होते हुए जगदलपुर तक ले जाने का प्लान बनाया गया था.

मोदी सरकार ने जगदलपुर से रावघाट तक रेल लाइन निर्माण को पीछे धकेल दिया है और केवल रावघाट  से खनिज उत्खनन के लिए लाइन बिछाई है.

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि इसमें भी पहले दल्ली राजहरा से कुसुमकासा फिर गुदूम तक और आगे केउठी तक टुकड़ों में लाइन चालू कर दी गई है अभी भी पूरा प्रोजेक्ट नहीं बना है ऐसे में 17 किलोमीटर के एक टुकड़े का उद्घाटन लोकार्पण प्रधानमंत्री के हाथों कराना उनके पद की गरिमा के खिलाफ है!

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि रायपुर विशाखापट्टनम सिक्स लाइन हाईवे के छत्तीसगढ़ के हिस्से का काम पहले ही शुरू हो चुका है और हजारों पेड़ काटे जा चुके हैं अब जाकर उसका शिलान्यास किया गया यह भी समझ से परे है।

प्रधानमंत्री ने विधानसभा चुनावों को देखते हुये झूठी वाहवाही लेने की राजनीति किया है।

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs