दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

वन परिक्षेत्र पत्थलगांव की कैंपा योजना में लेन्टना उन्मूलन कार्य में लाखों रुपए का घोटाला जांच आदेश जरी

Anil Choubey 30-06-2023 19:58:13


आयुक्त सरगुजा संभाग में दिया जांच का आदेश

अंबिकापुर, पत्थलगांव 30/06/2023 ///  मामला वन परिक्षेत्र पत्थलगांव में कैंपा योजना के तहत लेन्टना उन्मूलन कार्य में लाखों रुपए की घोटाला करने के संबंध में डी०के० सोनी अधिवक्ता एवं आरटीआई कार्यकर्ता द्वारा दिनांक 6/6/ 2023 को एक शिकायत आवेदन आयुक्त सरगुजा संभाग अंबिकापुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया था जिसमें यह उल्लेख किया गया था कि वनमंडल अधिकारी जशपुर वनमंडल के द्वारा दिनांक 1/7/2021 को कैंपा योजना के तहत वन परिक्षेत्र पत्थलगांव में अलग-अलग कार्य यानि PF 993, RF 970, RF 982, RF 988, PF 989, RF 987, PF 1015, RF 983, RF 976 एवं PF 1029 में अलग-अलग हेक्टेयर में लेंटना उन्मूलन का कार्य करना था जिसके लिए कुल 39.82 लाख रुपए का आवंटन प्राप्त हुआ था।

        उपरोक्त लेंटना उन्मूलन कार्य के लिए जो राशि आवंटित की गई थी उसके लिए काफी नियम शर्तों का भी पालन करना था जिसमें स्थल का निरीक्षण के उपरांत ही कार्य कराने का निर्देश था, इसके अलावा वरिष्ठ कार्यालय एवं शासन के दिशा निर्देशों के अनुसार काम करना था साथ ही साथ मौके की तकनीकी आवश्यकता अनुसार उपचार, मानचित्र एवं विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन अनुसार नियंत्रण रखते हुए कार्य किया जाना था तथा अन्य भी नियम शर्ते लागू की गई थी लेकिन उक्त नियम शर्तों को दरकिनार करते हुए वन परिक्षेत्राधिकारी वनपरिक्षेत्र पत्थलगांव के द्वारा लेंटना उन्मूलन का कार्य कराए बिना पूरी की पूरी राशि का आहरण फर्जी प्रमाणक एवं पुस्तिका तैयार कर निकाल लिया गया है।

           लेंटना उन्मूलन का कार्य जितने हेक्टेयर में कराने का आदेश दिया गया था उतने हेक्टेयर में लेंटना उन्मूलन का कार्य नहीं कराया गया है सिर्फ कागजों में रकबा एवं हेक्टेयर का उल्लेख कर तथा कार्यस्थल का उल्लेख कर पूरी राशि आहरण कर ली गई है क्योंकि उक्त आदेश अलग-अलग कार्यस्थल के लिए था जिसमें अलग-अलग कार्यस्थल के लिए था जिसमें अलग-अलग कम कम राशि का आवंटन आदेश प्राप्त कर लेंटना उन्मूलन कार्य करने का दस्तावेज तैयार कराया गया है जिसकी विस्तृत जांच कराने का निवेदन कमिश्नर सरगुजा से किया गया।

         जिस पर कमिश्नर सरगुजा  ने डी०के० सोनी के शिकायत पर उपायुक्त सरगुजा संभाग अंबिकापुर द्वारा दिनांक 20/6/2023 को मुख्य वन संरक्षक वनवृत्त सरगुजा अंबिकापुर को पत्र लिखते हुए उल्लेखित तथ्यों की जांच कराकर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए जांच प्रतिवेदन 7 दिवस के भीतर कार्यालय को उपलब्ध कराने का आदेश दिया गया है।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs