***** नवम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में नगरीय विकास मंत्री डॉ. शिव डहरिया हुए शामिलयोग हमारी सभ्यता एवं संस्कृति का हिस्साः डॉ डहरिया योग से तन और मन रहता है स्वस्थ ******
रायपुर 21 जून 2023 ///// अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महासमुंद के शासकीय आदर्श बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद में सामूहिक योग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगरी प्रशासन एवं श्रम मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया ने विभिन्न योगाभ्यास किया ।इस अवसर पर उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि योग हमारे परंपरा और संस्कृति का हिस्सा रहा है ।ऋषि मुनिगण भी योग से सिद्धि प्राप्त करते थे और समाज के कल्याण में ऊर्जा को लगाते थे।
.jpg)
उन्होंने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने हर घर आंगन योग का संदेश दिया है। आज आज इस अवसर पर बच्चे बूढ़े सभी योग कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार योग के महत्व को समझते हुए छत्तीसगढ़ योग आयोग का गठन किया है और सदस्यों की नियुक्ति की है। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन एवं नागरिकों को बधाई दी है। इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं विधायक श्री विनोद सेवन लाल चंद्रकार ने कहा कि योग करें और निरोग रहे।
.jpg)
आज की तुलना में हमारे भोजन में रसायनिक दवाओं के कारण पौष्टिकता लगभग नगण्य हो गया है ।कुंडली जागरण के लिए सिद्ध पुरुष भी योग करते थे ।आज पूरा विश्व योग अपना रहा है और उसे जीवन में निरंतर लागू करने की आवश्यकता है। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि महिलांग ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि योग को जीवन में लागू करेंगे तभी हम स्वस्थ रहेंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना का काल का विभीषिका के दौरान हमने देखा कि किस तरह लोगों की इम्यूनिटी कमजोर हुई थी। ऐसे समय में योग की महत्ता और बढ़ जाती है ।
.jpg)
इस अवसर पर मुख्य अतिथियों ने योग में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तोरण यादव ,सरोजिनी जगत, दिवस भोई, सत्यनारायण दुर्गा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं विधायक श्री विनोद चंद्राकर, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती त्रिभुवन राशि महिलांग, जनपद अध्यक्ष श्री यतेन्द्र साहू, कलेक्टर श्री प्रभात मलिक, पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह, वनमण्डलाधिकारी श्री पंकज राजपूत, श्रीमती रश्मि चंद्राकर,श्री दाऊलाल चंद्राकर, स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी, विद्यार्थी एवं आम जनता बड़ी संख्या में शामिल हुए।
हर घर आंगन योग, एक विश्व एक स्वास्थ्य के संदेश के साथ योग दिवस की शुरुआतछत्तीसगढ़ आयोग के अध्यक्ष श्री ज्ञानेश शर्मा के साथ अतिथियों ने कर कमलों से दीप प्रज्वलन कर राजधानी रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का किया शुभारंभ*
नौंवें अंतरर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में धरसींवा विधायक श्रीमती अनीता योगेंद्र शर्मा, विधायक श्री सत्य नारायण शर्मा, विधायक श्री विकास उपाध्याय, छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष श्री ज्ञानेश शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती डोमेश्वरी वर्मा , रायपुर संभागायुक्त डॉ संजय अलंग, कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भूरे,आईजी श्री रतनलाल डांगी सहित भारी संख्या में योग साधक और जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित
.jpg)
योग आयोग छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष श्री ज्ञानेश शर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में योग का वातावरण बनाने में कहीं कोई समस्या नहीं आ रही है। लोग पहले से ज्यादा जागरूक हुए हैं, लोग योग कर रहे हैं और स्वस्थ दिनचर्या की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।आज हर वर्ग के लोग योग कर रहे हैं, हमारे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में योग आयोग निरंतर काम कर रहा है, उनका मार्गदर्शन हमें हमेशा मिलता रहता है।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments