दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

स्वयं की स्वयं तक यात्रा है योग_नवीन जिंदल

Anil Choubey 21-06-2023 17:26:51


 जेएसपी में उत्साह से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस।

 जेएसपी फाउंडेशन ने भी शहर के साथ ही आसपास के गांवों में किया विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

रायगढ़/रायपुर–21-06-23 जिंदल स्टील एंड पॉवर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह और योग को जीवनचर्या में शामिल करने के संकल्प के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित विशेष योग सत्र में कंपनी के चेयरमैन श्री नवीन जिंदल ने शिरकत करते हुए कहा कि 'योग स्वयं की, स्वयं के माध्यम से, स्वयं तक की यात्रा है। आज पूरी दुनिया योग की ताकत को मान रही है, यह हमारे लिए गर्व का विषय है। उन्होंने नियमित रूप से योग, व्यायाम के साथ ही खानपान संबंधी आदतों में सुधार को भी बेहतर स्वास्थ्य के लिए आवश्यक बताया। लगभग एक घंटे तक चले सत्र के दौरान योग गुरू के मार्गदर्शन में जेएसपी परिवार के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक योगासन किए। - - जेएसपी द्वारा बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुबह 6:30 बजे से एक घंटे का विशेष योगाभ्यास सत्र जिंदल लाइफ इनहेंसमेंट सेंटर के लॉन में रखा गया। सुबह तय समय पर जेएसपी परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में योग के लिए पहुंचे। जेएसपी के चेयरमैन श्री नवीन जिंदल ने आयोजन में विशेष तौर पर शिरकत की। योग गुरु ओमप्रकाश सिंह के मार्गदर्शन में सभी ने विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया। इसके बाद सभी को बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रेरित करते हुए श्री जिंदल ने कहा कि 'अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मैंने अपने जीवन पर योग के गहरे प्रभाव के संबंध मे चिंतन किया। इसका न सिर्फ निशानेबाजी और पोलो जैसे खेलो में, वरन जीवन के हर क्षेत्र में शारीरिक एवं मानसिक रूप से सकारात्मक असर रहा। भारतीय परंपरा में प्राचीन काल से ही योग को जीवन का महत्वपूर्ण अंग माना गया है। आज की दिनचर्या में योग का महत्व और भी बढ़ जाता है। इससे हम अपने शरीर को विभिन्न बीमारियों से बचाने के साथ ही अपनी आंतरिक शक्ति को भी मजबूत कर सकते हैं। इससे हमें अपने जीवन में संयम, अनुशासन और समर्पण की प्रेरणा भी मिलती है।' श्री जिंदल ने सभी उपस्थितों को बेहतर स्वास्थ्य के लिए अपनी खानपान संबंधी आदतों में भी सुधार करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अनाज के स्थान पर मिलेट्स का यथासंभव अधिक से अधिक उपयोग करने की बात कही।   अधिकारी-कर्मचारी, जिंदल लेडिज क्लब की सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने उत्साहपूर्वक योग करने के साथ ही योग, व्यायाम और खानपान संबंधी बेहतर आदतों को दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया। जेएसपी फाउंडेशन ने विविध कार्यक्रमों का आयोजन जेएसपी फाउंडेशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संयंत्र के आसपास के गांवों सहित रायगढ़ शहर में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करते हुए लोगों को, विशेषकर युवाओं को अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करने के लिए प्रेरित किया। जेएसपी फाउंडेशन की टीम द्वारा रायगढ़ स्टेडियम में खिलाड़ियों, ग्राम नेतनागर में बांस कारीगरों, शासकीय प्राथमिक शाला किरोड़ीमल नगर में विद्यार्थियों और महिला स्व-सहायता समूह के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।

वहीं रायपुर स्थित मशीनरी डिवीजन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया जहां प्रशिक्षित योग गुरु ने योग से होने वाले लाभों की जानकारी दी।योग के दौरान श्वास की कैसे लिया जाए और कैसे छोड़ा जाए इसके बारे में भी बताया गया इसके साथ ही ध्यान की मुद्राओं के बारे में और योग द्वारा काम के दौरान मानसिक तनाव को किस तरह से कम किया जाए इसके बारे में भी बताया गया

रायपुर स्थित मशीनरी डिवीजन के सभी कर्मचारियों ने इसमें बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

International Yoga Day celebrated with enthusiasm in JSP.

 JSP Foundation also organized various programs in the city as well as in the surrounding villages.

Raigarh/Raipur – 21-06-23 International Day of Yoga was celebrated at Jindal Steel & Power with enthusiasm and determination to include Yoga in the lifestyle. Participating in a special yoga session organized on this occasion, the company's chairman Mr. Naveen Jindal said that 'Yoga is a journey of self, through self, to self. Today the whole world is recognizing the power of Yoga, it is a matter of pride for us. He called regular yoga, exercise as well as improving dietary habits necessary for better health. During the session which lasted for about an hour, the members of JSP family enthusiastically performed Yogasanas under the guidance of Yoga Guru.

A special program was organized by JSP on the occasion of International Yoga Day on Wednesday. On this occasion, a one-hour special yoga session was held from 6:30 am in the lawns of Jindal Life Enhancement Centre. JSP family members arrived in large numbers for yoga at the appointed time in the morning. Mr. Naveen Jindal, Chairman, JSP specially participated in the event. Everyone practiced various yogasanas under the guidance of Yoga Guru Omprakash Singh.

After this, motivating everyone for better health, Mr. Jindal said that 'On the occasion of International Yoga Day, I reflected on the deep impact of yoga on my life. It had a positive effect not only in sports like shooting and polo, but physically and mentally in every sphere of life. Yoga has been considered an important part of life in the Indian tradition since ancient times. In today's routine, the importance of yoga increases even more. With this we can protect our body from various diseases as well as strengthen our inner strength. This also inspires us to have restraint, discipline and dedication in our lives. Mr. Jindal also exhorted all present to improve their dietary habits for better health.

He talked about using millets as much as possible in place of grains. Officers-employees, members of Jindal Ladies Club were present in large numbers. Everyone enthusiastically took a pledge to include yoga, exercise and better eating habits in their routine along with doing yoga enthusiastically. JSP Foundation Organized Various Programs On the occasion of International Day of Yoga, JSP Foundation organized various awareness programs in Raigarh city including villages around the plant to motivate people, especially youth, to include yoga in their daily routine. Special programs were organized by the team of JSP Foundation for sportspersons at Raigarh Stadium, bamboo artisans in village Netnagar, students and women self-help groups in Government Primary School Kirori Mal Nagar.

On the other hand, International Day of Yoga was celebrated at Machinery Division, Raipur, where the trained Yoga Guru gave information about the benefits of Yoga. It was also told about how to take breath and how to leave it during Yoga, along with this, the postures of meditation. About and how to reduce mental stress during work through yoga was also explained.

All the employees of Raipur-based Machinery Division participated in it enthusiastically.

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs