राशनकार्ड का विरोध भाजपा की गरीब विरोधी मानसिकता
रायपुर/।
राशन कार्ड नवीनीकरण का भाजपा द्वारा विरोध किये जाने का कांग्रेस ने कड़ा प्रतिवाद
किया है। प्रदेश कांग्रेस के मुख्यप्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा नही
चाहती प्रदेश के लोगो को सस्ते दर पर चावल मिले। पिछले पंद्रह सालो में भाजपाई बड़ी
संख्या में फर्जी राशनकार्ड बनवा कर गरीबो के हक का राशन डकार रहे थे। नवीनीकरण होने
पर भाजपाइयो का फर्जी राशन कार्ड निरस्त हो जाएगा इसलिए भाजपाईयो को पीड़ा हो रही है।
पन्द्रह साल की सरकार के दौरान भाजपा की नीयत गरीबो को राहत पहुंचाने की रही ही नहीं।
भाजपा राशन कार्ड और पीडीएस के चावल को चुनावी नफे नुकसान से तौल कर देखती थी। जब-जब
चुनाव आते थे रमन सरकार बड़ी संख्या में राशन कार्ड बनवाती थी। चुनावों के बाद सत्यापन
के नाम पर लाखों लोगों के राशनकार्ड फर्जी बता कर निरस्त कर दिया जाता था। 2008 और
2013 के विधानसभा के चुनावों के समय भाजपा की नीयत जनता के सामने बेनकाब हो चुकी थी।
प्रदेश
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस सरकार चुनावी फायदे
के लिए नहीं लोगों को राहत पहुंचाने प्रदेश के 65 लाख परिवारों को सस्ते दर पर चावल
देने जा रही है। पहली बार प्रदेश में निवास कर रहे सभी परिवारों को सस्ते दाम पर चावल
दिया जाएगा। जो लोग गरीबी रेखा के नीचे है (बी.पी.एल.) है तथा जो लोग तकनीकी रूप से
गरीबी रेखा के ऊपर (ए.पी.एल.) है उन सभी को कांग्रेस सरकार सस्ते दर पर चावल देगी।
प्रदेश कांग्रेस के मुख्यप्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला
ने कहा कि गरीबो के हक के राशन में 36,000 करोड़ का
नान घोटाला करने वाली भाजपा गरीबो के हित के लिए बनाई जा रही पारदर्शी योजना को बर्दाश्त
नही कर पा रही है। जो लोग चुनावी लाभ के लिए स्काई योजना के मोबाइल में अपनी फोटो स्क्रीन
में लगवा कर बांट रहे थे, जो लोग योजनाओं के प्रचार में लागत
से अधिक विज्ञापन और प्रचार में खर्च अपना आत्म प्रचार करते थे आज राशन कार्ड में मुख्यमंत्री
की फोटो का विरोध कर रहे है। यह भाजपा का दोहरा चरित्र है।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments