कांग्रेस
चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गृहमंत्री
ताम्रध्वज साहू और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव को एक सुझाव पत्र लिखा है कि
अंबेडकर हॉस्पिटल में साइकिल स्टैंड से लेकर जो तमाम जनहित की सुविधाओं के लिए
निविदाएं आमंत्रित की जाने वाली है उसे सेंट्रल जेल रायपुर के उन कैदियों की
सोसायटी को दे दिया जाए ताकि सजा भुगत रहे कैदियों को सामाजिक सुधार के लिए सरकार जो
कदम उठाती है उस दिशा में एक अहम कड़ी होगी पत्र में यह भी लिखा गया है की पूर्व
में इस सोसायटी को जो काम दिए गए थे वह सुचारू रूप से कैदि संचालित कर रहे हैं मसलन जेल से लगा हुआ पेट्रोल पंप और उससे लगी हुई
एक मंगोड़ी की कैंटीन व्यवस्थित ढंग से चल रही है राकेश गुप्ता का मानना है कि यदि
यह काम इस सोसायटी को दे दिया जाता है तो टेंडर में होने वाले घपले घोटालों से भी
निजात मिल जाएगी और कैदी की सोसाइटी इस काम को सुचारू रूप से कर लेगी




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments