रोड ओपनिंग पार्टी को क्यों हटाया गया.
नक्सली पूछ-पूछकर मार रहे थे, ऐसा क्यों.
नेताओं को और सुरक्षा क्यों नहीं दी गई.
तेलंगाना में सरेंडर करने वाले नक्सलियों का बयान एनआईए ने क्यों नहीं लिया.
जज का ट्रांसफर करा दिया गया, इसमें कुछ तो बात है.
रायपुर/.25/05/2023// // जगदलपुर रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुलिस लाइन हेलीपैड पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि हमने जब-जब झीरम घाटी के सच को सामने लाने की कोशिश की तब तक बीजेपी के नेताओं ने कहीं कोर्ट में जाकर जांच पर रोक लगवाई तो कहीं एन आई एन आई को बरगलाया गया झीरम घाटी को याद करते हुए उन्होंने कहा झीरम का सच पूरा छत्तीसगढ़ जानना चाहता है उन्होंने कहा की झीरम हमले में मुख्य भूमिका निभाने वाले दोनों नक्सलियों के नाम जाँच से क्यों हटाए गए और ए एन आई ने इतनी बड़ी घटना को दंडकारण्य तक ही सीमित करके समाप्त क्यों किया
झीरम हमले की बरसी पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्र और तत्कालीन राज्य सरकार पर कई सवाल उठाए हैं. उन्होंने पूछा कि जांच में क्यों लापरवाही बरती गई. कहा कि, जब एफआईआर कराई जाती है तो एनआईए कोर्ट से स्टे ले आती है. भूपेश बघेल ने कहा कि, हमने जो हमने सवाल उठाए हैं, उसका जवाब भाजपा दे. उन्होंने पूछा कि, नरेंद्र मादी के प्रधानमंत्री बनते ही दंडकारण्य कमेटी की घटना मानकर जांच क्यों बंद कर दी गई.




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments