भ्रष्ट अधिकारी पर तो गाज गिरी पर ग्रेसफुल मीडिया कंपनी अभी भी विज्ञापन बुक कर रही है
रायपुर 24 / 05/2023 /// महिलाओं के लिए शहर में निस्तार करने के लिए अति आवश्यक पिंक टॉयलेट बनाने के लिए बिल्ड एंड ऑपरेटिंग सिस्टम पर नगर निगम सीमा ने महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट बनाने की योजना शुरू की गई रायपुर के पहले पिंक टायलेट का विधिवत उद्घाटन तत्कालीन महामहिम राज्यपाल के द्वारा महापौर की उपस्थिति में किया भी गया उसके बाद शुरू हुआ भ्रष्टाचार का खेल टेंडर के अनुसार 10 पिंक टॉयलेट के एवज में 2400 sq feet तक के यूनी पोल लगाने की अनुमति है की आड़ में बिल्ड एंड ऑपरेटिंग सिस्टम कम्पनी ग्रेस फुल मिडिया ने पूरे शहर के प्रमुख मार्गों और चोरहों पर 78 से अधिक छोटे बड़े भीमकाय यूनि पोल लगा दिए इस कम को जिस दिलेरी से किया गया उसके पीछे कोन था इसकी भी जाँच होना चाहिए

पिंक टायलेट की ओरिजन डिजाइन रायपुर में एसा एक भी नहीं है
ठेके की प्रमुख शर्ते यही थीं की निर्धारित डिजाइन का पिंक टॉयलेट समस्त सुविधाओं के अनुसार बनाना है भूमि नगर निगम देगी पिंक टॉयलेट बनाने के लिए लगने वाले धन की वसूली के लिए नगर निगम ने 10 पिंक टॉयलेट निर्माण पर 2400 स्क्वायर फीट यूनीपोल टॉयलेट के आसपास लगाने की अनुमति दी जिससे टॉयलेट बनाने वाली एजेंसी विज्ञापन के जरिए टॉयलेट की लागत को आसानी से प्राप्त कर सके ,इसके साथ ही भ्रष्टाचार की गुनजायस की एक शर्त भी उसमें लगा दी कि यदि टायलेट के आसपास यूनी पोल लगाने में धन की प्राप्ति ना हो सके तो नगर निगम कमिश्नर अपने स्वविवेक से यूनीपोल लगाने के लिए दूसरी जगह निर्देशित कर सकता है लेकिन निर्धारित क्षेत्रफल सिर्फ 2400 स्क्वायर फीट ही होगा

ग्रेस फुल मीडिया प्राइवेट लिमिटेड ने टॉयलेट तो एक बनाया और नगर निगम की आंख में धूल झुकते हुए उसने पूरे शहर में 40 बाई 40, 30 बाई 40, 18 बाई 18 के 70 से अधिक यूनिपोल विभिन्न मार्गों के डिवाइडर पर शहर के प्रमुख चौराहों पर बिना किसी सेफ्टी मेजर के ठोक दिए
शहर के रोड डिवाइडर पर चौराहों पर अचानक भीमकाया यूनी पोल नजर आने लगे उन पर सरकारी विज्ञापन भी दिखने लगे शिकवा शिकायत शुरू हुई नगर निगम ने यूनीपोल की गिनती करवाई पर महापोर ने कहा 27 करोड़ का घपला हो गया है इसमें में सम्मिलित किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा

यूनी पोल भ्रष्टाचार के मामले में अधिकारियों पर तो कार्रवाई हो गई है लेकिन इस पूरे भ्रष्टाचार में जिस कंपनी ने सरकारी अधिकारियों के साथ मिलकर पूरे शहर में यूनीपोल लगा दिए हैं उस पर अभीतक कोई करवाई नहीं हुई कम्पनी अभी भी विज्ञापन बुक कर रही है सूत्रों की माने तो कार्यवाही ना करने के लिए ग्रेस फुल मीडिया की ओर से लगातार दबाव बनाया जा रहा है इधर नगर निगम प्रशासन ने पेनल्टी और ब्लैक लिस्ट करने की तैयारी भी जोरों से चल रही है पूरे शहर में लगे अवैध यूनीपोल को या तो नगर निगम का राजसात करें या कंपनी उन्हें उखाड़ कर नगर निगम की जगह खाली करें इसी को लेकर नगर निगम में मंथन चल रहा है कंपनी के पास डिप्टी कमिश्नर के तथाकथित आदेश होने के कारण वह अपनी स्थिति को मजबूत बता रहा है नगर निगम को पहले तो पूरी प्रक्रिया को निरस्त करते हुए आपराधिक प्रक्रिया के तहत मामले को दर्ज करना पड़ेगा उसके बाद ही यूनीपोल को या तो जप्त कर सकती है या फिर अपनी प्रॉपर्टी घोषित कर उसका व्यवसायिक उपयोग कर सकती है




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments