दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

कोयला सचिव ने किया छाल साइडिंग का उद्घाटन, रेल परियोजना का भी किया निरीक्षण

Anil Choubey 20-05-2023 20:59:46


हरी झंडी दिखाकर रेल रैकों को किया रवाना, कोरबा कोलफील्ड में रेल परियोजना की प्रगति का लिया जायज़ा

बिलासपुर 20/05/2023 /// छत्तीसगढ़ दौरे के दूसरे दिन आज कोयला सचिव श्री अमृत लाल मीणा खरसिया रेलवे स्टेशन से पावर वैगन के जरिये छाल पहुंचे जहाँ उनके द्वारा छाल साईडिंग का उद्घाटन किया गया  एवं हरी झंडी दिखाकर रेल रैकों को रवाना किया गया। इस अवसर पर एसईसीएल सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा एवं एसईसीएल निदेशक मंडल उपस्थित रहे।

  

इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कोयला सचिव ने कहा कि प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना के अंतर्गत देश कोयला के परिवहन से जुड़ी आधारभूत संरचना का विकास किया जा रहा है तथा मुखे विश्वास है कि इस संबंध यह रेल कॉरिडोर एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगा। साथ ही उन्होने स्थानीय प्रशासन व उपस्थित रहवासियों से आह्वान किया कि हम सभी मिलकर देश की ऊर्जा आवश्यकताओं की आपूर्ति में अपना हर संभव सहयोग दें। 

छाल सायडिंग का निर्माण छत्तीसगढ़ ईस्ट रेलवे लिमिटेड (सीईआरएल) फेस 1 प्रोजेक्ट के तहत किया गया है और इससे रायगढ़ क्षेत्र की छाल खदान सीधे रेल मार्ग से जुड़ जाएगी और रेल द्वारा कोयला डिस्पैच सीधे यहाँ से हो सकेगा जिससे कोयला प्रेषण में समय एवं धन दोनों की बचत होगी।

3000 करोड़ से ज़्यादा की लागत से बन रहे छत्तीसगढ़ ईस्ट रेलवे लिमिटेड (सीईआरएल) फेस 1 प्रोजेक्ट का उद्देश्य मंड-रायगढ़ कोलफील्ड्स को रेल मार्ग से जोड़ना है। कुल 124 किलोमीटर लंबे इस प्रोजेक्ट के तहत खरसिया से धरमजयगढ़ के लिए 74 किलोमीटर लंबी मुख्य रेल लाइन, घरघोड़ा से पेलमा के लिए 30 किलोमीटर लंबी स्पर लाइन एवं छाल, बरौद, एवं दुर्गापुर के लिए 20 किलोमीटर लंबी फीडर लाइन का निर्माण किया जा रहा है।  

कोयला रिज़र्व के मामले में कोरबा कोलफ़ीड्स के बाद मंड-रायगढ़ कोलफील्ड्स आता है और जैसे जैसे कोयला उत्पादन का विस्तार होगा, आने वाले समय में ज़्यादा से ज़्यादा कोयला प्रेषण करने में यह रेल परियोजनाएँ महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगी।

समारोह में स्थानीय प्रशासन की ओर से रायगढ़ जिला कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा एवं रायगढ़ एसपी श्री सदानंद कुमार एवं एसईसीएल रायगढ़ क्षेत्र महाप्रबंधक श्री हेमंत शरद पांडे उपस्थित रहे।

कोरबा कोलफील्ड्स में विकसित की जा रही सीईडबल्यूआरएल परियोजना की प्रगति का किया निरीक्षण

साइडिंग उदघाटन के पश्चात श्री मीणा छत्तीसगढ़ एसईसीएल कोरबा कोलफील्ड्स में ईस्ट वेस्ट रेल्वे लिमिटेड (सीईडबल्यूआरएल) परियोजना के अंतर्गत गेवरा रोड से पेंडरा रोड तक बन रही रेल लाइन का निरीक्षण करने पहुंचे। उनके द्वारा एसईसीएल सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा एवं एसईसीएल निदेशक मण्डल के साथ उरगा-कुसमुंडा कनेक्टिविटी लाइन के ब्रिज नंबर 3 का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होने अधिकारियों से बातचीत कर परियोजना की प्रगति के बारे में जाना एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

यह परियोजना कोरबा कोलफील्ड में संचालित एसईसीएल के मेगा प्रोजेक्ट से निकले कोयले की ढुलाई में अहम भूमिका निभाएगी। यह परियोजना 191 किलोमीटर लम्बी है जिसमें 135.3 किलोमीटर की मेन लाइन का काम शामिल है। परियोजना में गेवरा रोड, सुराकछार, दीपका, कटघोरा रोड, बिजहारा, पुटुआ, मतीन, सेन्दुरगढ़, पुटीपखना, भाडी, धनगवां तथा पेन्ड्रारोड स्टेशन शामिल हैं। पूरे कॉरिडोर में रेलवे लाइन के साथ-साथ स्टेशनों पर पैसेजर सुविधाओं का विकास भी किया जाएगा। सीईडब्ल्यूआरएल परियोजना की कुल लागत लगभग 4970 करोड़ है तथा इसके मेन लाइन हेतु भूमि अधिग्रहण तथा फारेस्ट क्लियरेंस का काम कर लिया गया है। यह परियोजना अगले वर्ष दिसंबर तक पूरी कर लिए जाने की आशा है।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs