दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

धमतरी शहर में बनेगा मिनी स्टेडियम वन औषधि का अलग केन्द्र बनाकर व्यापारियों को रीपा से जोड़ने कलेक्टर > मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Anil Choubey 18-05-2023 10:22:40


***** वन औषधि का अलग केन्द्र बनाकर व्यापारियों को रीपा से जोड़ने कलेक्टर को दिए निर्देश लोहरसी में की सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से भेंट-मुलाकातविभिन्न सामाजिक भवनों के निर्माण के लिए स्वीकृत की राशि ***

रायपुर, 18 मई 2023 //// मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल से आज धमतरी विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान लोहरसी सर्किट हाउस में विभिन्न सामाजिक संगठनों और प्रतिनिधिमंडलों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों की मांग पर सामाजिक भवन के निर्माण के लिए राशि स्वीकृत करने के साथ ही उनकी समस्याओं के निदान के लिए निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं।

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल से भेंट-मुलाकात के दौरान स्थानीय निवासियों की मांग पर धमतरी शहर में मिनी स्टेडियम निर्माण के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। चेम्बर ऑफ कामर्स के प्रतिनिधि मंडल द्वारा होलसेल व्यापार के लिए 50 एकड़ जमीन की मांग पर मुख्यमंत्री ने कलेक्टर और महापौर को कार्यवाही करने कहा। वन औषधि का अलग केन्द्र बनाकर व्यापारियों को रीपा से जोड़ने के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए। मुख्यमंत्री को परसतराई निवासी यामिनी साहू ने बताया कि बच्चेदानी में गांठ है, गरीब हूं खर्च नहीं उठा सकती इस पर मुख्यमंत्री ने विशेष सहायता योजना से इलाज का पूरा खर्च उठाने की घोषणा की। इसी प्रकार धीवर समाज के छात्र खुमेश्वर धीवर को पीएचडी के लिए दो लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की। पूज्य पंचायत सिंधी समाज ने चेट्रीचण्ड पर अवकाश के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात के दौरान कामिनी कौशिक प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय को भवन निर्माण के लिए 30 लाख रूपए, गुजराती समाज को भवन निर्माण के लिए 25 लाख रूपए, मनवाकुर्मी समाज को भवन विस्तार के लिए 20 लाख रूपए, यादव समाज को भवन जीर्णोद्धार के लिए 25 लाख रूपए, चन्द्राकर समाज को भवन और छात्रावास के लिए 25 लाख रूपए, छत्तीसगढ़ हरदिया साहू समाज को बड़ा सभा हॉल बनाने के लिए 30 लाख रूपए, आदिवासी गोंड समाज भवन निर्माण के लिए 50 लाख रूपए, मुड़ा गोंड समाज को भवन के लिए 10 लाख रूपए, झेरिया साहू समाज को भवन के लिए 10 लाख रूपए, डडसेना कलार समाज को भवन निर्माण के लिए 25 लाख रूपए, धीवर समाज को भवन के लिए 20 लाख रूपए, बौद्ध समाज को जोधापुर वार्ड में सामुदायिक भवन के लिए 15 लाख रूपए, अंजुमन इस्लामिया कमेटी को भवन निर्माण के लिए 30 लाख रूपए, कबीर सत्संग केन्द्र-2 आश्रम को पुस्तकालय और अन्य कार्य के लिए 50 लाख रूपए, मराठा समाज को भवन के लिए 30 लाख रूपए, जिला साहू संघ के भवन के लिए 30 लाख रूपए, सतनामी समाज कल्याण समिति को सभा भवन के लिए 30 लाख रूपए, कोसरिया मरार समिति को भवन निर्माण के लिए 25 लाख रूपए, जमाते रजा मुस्तफा कमेटी को मुस्लिम कब्रिस्तान और अन्य भवन के लिए 36 लाख रूपए, माहेश्वरी समाज को भवन के लिए 20 लाख रूपए, देवांगन समाज को किचन शेड और बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए 15 लाख रूपए की स्वीकृति दी।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से विश्वकर्मा लोहार समाज, कुम्हार समाज, राजपूत क्षत्रिय समाज, सिक्ख समाज की भूमि संबंधी मांगों पर कलेक्टर को आवश्यक पहल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जमीन की रजिस्ट्री होने के बाद सामाजिक भवनों के निर्माण के लिए सहायता दी जाएगी। इसी प्रकार पटवा समाज को भवन निर्माण के लिए जमीन चिन्हांकित करने, धोबी समाज, सर्व सेन समाज, मसीही समाज, घासी घसिया समाज, गाड़ा समाज, हलबा समाज, चित्रांश कायस्थ समाज को जमीन की रजिस्ट्री कराने कहा। निषाद समाज के प्रतिनिधि मंडल को भवन और छात्रावास की मांग पर पहले जमीन लेने की बात कही।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs