धमतरी, 17 मई 2023 //// मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज धमतरी विधानसभा में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान ग्राम अछोटा में महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क में जिले के पहले वाई-फाई जोन की शुरुआत की। इससे रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में कार्यरत लोगों को एवं गढ़कलेवा में आने वाले लोगों को निःशुल्क इंटरनेट की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा स्कूली बच्चे भी इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। वे यहां अध्धयन भी कर सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने इस माह की 5 तारीख को रूरल इंडस्ट्रियल पार्क की गतिविधियों की समीक्षा के दौरान रीपा को वाई-फाई सुविधा से लैस करने की घोषणा की थी। आज यहां वाई-फाई सुविधा के शुभारंभ से रीपा इस सुविधा से लैस जिले का पहला रूरल इंडस्ट्रियल पार्क बन गया है।
इस अवसर पर विधायक सिहावा डॉ. लक्ष्मी ध्रुव, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन, नागरिक आपूर्ति निगम के चेयरमैन श्री रामगोपाल अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मीना बंजारे मौजूद थे।
हथकरघा उद्योग से जुड़ी ग्रामीण महिलाओं को मिली बुनकर गुड़ी की संजीवनीमुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने धमतरी के अछोटा में किया बुनकर गुड़ी का लोकार्पणहथकरघा उद्योग से महिलाएं बन रही आर्थिक रूप से सशक्त

मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना से काम सीख कर शुरू किया हथकरघा व्यवसायधमतरी के अछोटा गांव की रहने वाली लक्ष्मी देवांगन कुछ वर्ष पहले मजदूरी करती थीं, लेकिन शारीरिक कठिनाइयों के चलते उन्हें ये काम छोड़ना पडा. इसके बाद लक्ष्मी को मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के बारे में पता चला. लक्ष्मी ने यहां चार माह का हथकरघा उद्योग का प्रशिक्षण लिया और अपने घर में हथकरघा मशीन लगाया.
मां अंगारमोती बुनकर सहकारी समिति मर्यादित अछोटा के माध्यम से लक्ष्मी को काम मिलने लगा और अब लक्ष्मी घर बैठे ही हर माह हजारों रूपए की आय हासिल कर रही है. इस समिति में लक्ष्मी जैसी ही 97 महिलाएं हथकरघा उद्योग से जुड़कर ग्रामीण परिवेश में आर्थिक सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही हैं.

अभी तक समिति के सदस्यों के घरों में व्यक्तिगत रूप से बुनकर कार्य किया जाता था। कई समूह सदस्यों के घरों में स्थान की कमी के चलते कार्य अच्छे ढंग से संचालित नहीं हो पाता था । इस समस्या को दूर करने के लिए महात्मागांधी औद्योगिक पार्क योजना अंतर्गत अछोटा गौठान में हथकरघा इकाई की स्थापना की गई है
.
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने समिति के सदस्यों को बुनकर गुड़ी लोकार्पित किया है ताकि सदस्यों को कार्य करने में आसानी हो। इसके लिए हथकरघा उद्योग से जुड़े सदस्यों ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए उन्हें आम मजदूर से हुनरमंद कारीगर बनाने के लिए आभार ज




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments