दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

तेन्दूपत्ता संग्रहण :: वनांचल में बिखेरी हरा सोना की चमक

Anil Choubey 16-05-2023 19:53:18


**** अब तक लक्ष्य के आधा से अधिक तेंदूपत्ता का संग्रहण 16.72 लाख मानक बोरा के लक्ष्य के विरूद्ध 8.82 लाख मानक बोरा संग्रहित *****

रायपुर, 16 मई 2023/ छत्तीसगढ़ में वर्तमान में तेन्दूपत्ता का संग्रहण जोरों पर है। तेन्दूपत्ता संग्रहण वर्ष 2023 के दौरान अब तक 8 लाख 82 हजार 517 मानक बोरा तेंदूपत्ता का संग्रहण किया जा चुका है, जो लक्ष्य के आधा से अधिक अर्थात् 52.78 प्रतिशत है। इस तरह वनांचल में हरा सोना अर्थात् तेंदूपत्ता ने अपनी चमक बिखेरने लगी है। ज्ञातव्य है कि राज्य में चालू वर्ष के दौरान 16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता के संग्रहण का लक्ष्य रखा गया है। वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में वनांचल के आदिवासी-वनवासियों द्वारा तेंदूपत्ता का संग्रहण कार्य तेजी से जारी है।

प्रबंध संचालक राज्य लघु वनोपज संघ श्री अनिल राय से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में अब तक संग्रहित मात्रा में से वनमण्डल बीजापुर में 49 हजार 179 मानक बोरा तथा सुकमा में 945 हजार 555 मानक बोरा तेंदूपत्ता का संग्रहण शामिल है। इसी तरह वनमण्डल दंतेवाड़ा में 15 हजार 630 मानक बोरा, जगदलपुर में 19 हजार 446 मानक बोरा, दक्षिण कोण्डागांव में 18 हजार 286 मानक बोरा तथा केशकाल में 24 हजार 697 मानक बोरा तेंदूपत्ता का संग्रहण हुआ है। वनमण्डल नारायणपुर में 17 हजार 917 मानक बोरा, पूर्व भानुप्रतापपुर में 51 हजार 396 मानक बोरा, पश्चिम भानुप्रतापपुर में 19 हजार 37 मानक बोरा, तथा कांकेर में 31 हजार 865 मानक बोरा तेंदूपत्ता का संग्रहण हो चुका है।

इसी तरह वनमण्डल राजनांदगांव में 43 हजार 405 मानक बोरा, खैरागढ़ में 19 हजार 686 मानक बोरा तेंदूपत्ता का संग्रहण हुआ है। बालोद में 17 हजार 356 मानक बोरा, कवर्धा में 23 हजार 126 मानक बोरा, वनमण्डल धमतरी में 20 हजार 492 मानक बोरा, गरियाबंद में 76 हजार 618 मानक बोरा, महासमुंद 63 हजार 832 मानक बोरा तथा बलौदाबाजार 13 हजार 917 मानक बोरा तेंदूपत्ता का संग्रहण किया गया है। वनमण्डल बिलासपुर में 15 हजार 60 मानक बोरा, मरवाही 5 हजार 616 मानक बोरा, जांजगीर-चांपा में 5 हजार 825 मानक बोरा, रायगढ़ में 42 हजार 670 मानक बोरा, धरमजयगढ़ में 62 हजार 959 मानक बोरा, कोरबा में 34 हजार 976 मानक बोरा तथा कटघोरा में 33 हजार 746 मानक बोरा का संग्रहण हुआ है। इसी तरह वनमण्डल जशपुर में 21 हजार 455 मानक बोरा, मनेन्द्रगढ़ 8 हजार 704 मानक बोरा और कोरिया में 2 हजार 899 मानक बोरा, सरगुजा में 11 हजार 256 मानक बोरा, बलरामपुर में 6 हजार 65 मानक बोरा, सूरजपुर में 10 हजार 730 मानक बोरा तेंदूपत्ता का संग्रहण हो चुका है।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs