मुम्बई 12/05/2023 // छत्तीसगढ़ में हज़ारों करोड़ के भ्रष्टाचार-घोटाले के आरोप में आबकारी विभाग के अधिकारी ए पी त्रिपाठी को ED ने आज गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने तीन दिन के रिमांड पर ईडी को सौंप दिया है।
खबर है कि ईडी ने मुंबई एयरपोर्ट से त्रिपाठी को आज गिरफ़्तार किया। ये गिरफ़्तारी, ED की बड़ी

छत्तीसगढ़ शासन के आबकारी विभाग में गड़बड़ियों का पीएचडी अरुण पति त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जाता है कि गिरफ़्तारी के वक्त उसके साथ में पत्नी मंजुला त्रिपाठी भी थीं। बता दें की ED की फेहरिस्त में आने के बाद से ही अंडर ग्राउंड थे।
ED की रायपुर टीम ने उसकी तलाश में आबकारी विभाग में दो बार दबिश दी थीऔर एक बार तो कार्यालय की तिजोरी भी तोड़कर पड़ताल क्या था। मुंबई से गिरफ्तार कर ED ने सुबह फ्लाइट से रायपुर लेकर त्रिपाठी को पहुंची और फिर पूछताछ के बाद दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया है। ED वैसे तो 14 दिन की रिमांड छह रही है लेकिन उम्मीद है अनवर ढेबर एवं अन्य आरोपियों की तुलना में ज्यादा दिन की रिमांड मिल सकती है।
अरुण पति त्रिपाठी, विशेष सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, आबकारी विभाग तथा राज्य शासन के सार्वजनिक उपक्रम छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध संचालक को उनके द्वारा छत्तीसगढ़ के दूरसंचार उद्योग में ग्राहक प्रतिधारण से संबंधित विषय पर किए गये शोध पर डॉ. सी.वी. रमन यूनिवर्सिटी बिलासपुर के द्वारा पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। बताते हैं कि ED से बचते हुए दोनों विदेश जाने की फ़िराक में भी थे।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments