दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

इसी महीने के अंत में प्रथ्वी के नजदीक से गुजरेगा यह भीमकाया पत्थर

Anil Choubey 11-05-2023 02:17:21


नई दिल्ली 11/05/2023 /// 25 हजार किमी प्रति घंटे की गति से धरती की ओर बढ़ रहा विशाल पत्थर  मई में इस दिन लाएगा संकट? चेतावनी हुई जारी

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने जानकारी दी है कि इस महीने के अंत में 656 फीट चौड़ा एक पत्थर, धरती के बेहद नजदीक से गुजरेगा

अंतरिक्ष से जुड़े ऐसे कई पहलु हैं जो भले ही इंसानों से अछूते हैं, पर कभी न कभी उनके जरिए इंसानों पर भी संकट आ जाता है. वैज्ञानिक भी आए दिन अंतरिक्ष से जुड़ी अजीबोगरीब बातों का खुलासा करते रहते हैं. कभी एलियन तो कभी कुछ और. अब जिस बारे में वैज्ञानिकों ने बताया उसके बारे में जानकर आपको जरूर लग जाएगा, वैज्ञानिकों ने भी इसके लिए चेतावनी दी है, हालांकि, उनका ये भी कहना है कि इससे डरने की जरूरत नहीं है. वैज्ञानिकों ने बताया है कि एक बेहद विशाल पत्थर (Asteroid approach Earth) धरती की ओर बढ़ रहा है और वो बेहद नजदीक से होकर गुजरेगा. ये इसी महीने गुजरेगा.

द सन वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने जानकारी दी है कि इस महीने के अंत में 656 फीट चौड़ा एक पत्थर, धरती के बेहद नजदीक से गुजरेगा. इस स्पेस रॉक का नाम 2023 सीएल3 (CL3 asteroid close approach to Earth in May) रखा गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, नासा ने इस पत्थर को धरती के नजदीक से गुजरने वाले एस्टेरॉयड्स की श्रेणी में डाला है. दरअसल, जब भी किसी स्पेस रॉक से धरती को खतरा लगता है, नासा उसे इस लिस्ट में शामिल कर देता है और उसे लगातार ट्रैक कर, उसपर शोध करता है.

इसी महीने के अंत में नजदीक से गुजरेगा पत्थर

नासा ने इस पत्थर को संभावतः खतरनाक बताया है. हालांकि, इससे फिलहाल कोई खतरा नहीं है. 25 हजार किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धरती की ओर बढ़ने वाला ये पत्थर 24 मई को धरती के बिल्कुल नजदीक से गुजरेगा. उस वक्त इसकी दूरी धरती से सिर्फ 72 लाख कीलोमीटर होगी. आपको लग रहा होगा कि ये तो बहुत ही ज्यादा दूरी है, तो फिर डरने की क्या जरूरत है. दरअसल, अंतरिक्ष में इतनी दूरी कम ही मानी जाती है. ये पत्थर धरती से तो नहीं टकराएगा, पर नासा का मानना है कि अंतरिक्ष में कभी भी कुछ भी हो सकता है, और ऐसी चीजों का मार्ग भी बदल जाता है.

पत्थर से फिलहाल इंसानों को डरने की जरूरत तो नहीं है, पर नासा ने अंदाजा लगाया कि इतना बड़ा पत्थर, इतनी रफ्तार से अगर धरती से सही में टकराता, तो इंसानों पर बहुत बड़ा संकट आ सकता था. कई जानकारों का कहना है कि धरती अभी, इतने बड़े पत्थरों से लड़ने के लिए तैयार नहीं है. वो अपना बचाव नहीं कर पाएगी. इसलिए नासा, डिफेंस मेकैनिज्म तैयार करने में लगी है, जिससे भविष्य में कभी अगर ऐसे पत्थर धरती से टकराएं, तो उनसे बचा जा सके.

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs