बैंगलोर 07/05/2023 /// छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कर्नाटक चुनाव में सक्रीय होने से पहले बेंगलूरू में उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि डबल इंजन की सरकार ने कर्नाटक को चालीस प्रतिसत की भ्रष्टाचारी सरकार का तमगा दिलाया है कांग्रेस कर्नाटक को इस 40% भ्रष्टाचार के तमके से मुक्त करेगी है मुख्यमंत्री ने भाजपा के प्रचार पर प्रहार करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री अब प्रधानमंत्री नहीं रहे वह प्रचारमंत्री हो गए साथ ही कटाक्ष करते हुए कहा की पूर्वांचल जल रहा है कश्मीर में आतंकवादियों ने के हमलों में जवान शहीद हो रहे हें पर प्रधानमंत्री जी के मुंह से उन लोगों के प्रति एक शब्द भी नहीं निकला रहा है वों अपनी प्रचार रैली मैं मस्त हैं कर्नाटक की बीजेपी सरकार ने अगर काम किया होता तो प्रधानमंत्री को गृहमंत्री को और नड्डू जी को इतनी अधिक मेहनत नहीं करना पड़ती |
.jpg)
बजरंगबली के मामले में उन्होंने कहा है कि मैं छत्तीसगढ़ का रहने वाला हूं माता कौशल्या की जन्मभूमि छत्तीसगढ़ है और बजरंगबली कर्नाटक के हैं यहां अंजनी पर्वत भी है भाजपा सिर्फ राम के नाम पर वोट लेने का काम करती है धार्मिक उन्माद फैलाकर दंगे फैल आती है गौ माता को लेकर उत्तर प्रदेश राजस्थान मध्य प्रदेश में कितनी मब्लिंचिंग लड़ाइयां हुई हैं लोगों को मारा गया है बी जे पी गौ माता की सेवा नहीं करती गौमाता की आड़ में दंगे फैलाती हैं गौ माता की सेवा हम करते हैं हमने तो दस हजार से अधिक गोठान बनाए हैं गोबर खरीदी में छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है अभी तक 12 लाख टन से अधिक गोबर खरीदा जा चूका है उससे वर्मी कंपोस्ट ,गोबर से बिजली बना रहे हैं इस अर्थव्यवस्था में छत्तीसगढ़ के तीन लाख ग्रामीण गोपाल गोबर बेच रहे हैं ढाई लाख से ऊपर महिलाएं सहायता समूह ने गोठानों में विकसित रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के अंतर्गत गोबर से उत्पादित व्यवसाय आइटम बना रहे हैं और सब मजे से प्रॉफिट में हैं हम रामराज्य की ओर जा रहे हैं यह महात्मा गांधी का सपना है भाजपा की तरह नहीं कि वोट के लिए राम बाकी सब का कम तमाम
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि जो मेनिफेस्टो कर्नाटक में जारी हुआ है उसका करीब-करीब पालन हम छत्तीसगढ़ में कर रहे हैं हम बेरोजगारों को ढाई हजार का बेरोजगारी भाता दे रहे हैं हम 35 किलो चावल एक परिवार को दे रहे हैं हमने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए हम २१ लाख किसानों की जेब में सीधा पैसा डाला रहे है हम 25 सो रुपए में धान खरीद रहे हैं जिससे किसान खुशहाल है इससे उत्पादन भी बढा है हमने इस वर्ष 1लाख 6 हजार टन धान की खरीद की है जिससे किसानों के खाते में 25 हजार करोड़ सीधे उनके पर पहुंचे हैं किसान इस पैसे को लेकर बाजार में जाएगा जिससे बाजार की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी यही ग्रामीण अर्थव्यवस्था का मूल मंत्र है कि ग्रामीण किसान मजदूर अगर उनकी जेब में पैसा होगा तो व्यापारिक अर्थव्यवस्था मजबूत होगी हम यंहा भी करके दिखायेंगे




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments