भेंट-मुलाकात : कुरूद विधानसभा, जिला धमतरी
भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल धमतरी जिले के कुरूद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम हंचलपुर पहुंचे।उनके साथ महिला एवं बाल विकास मंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया मौजूद हैं।
.jpg)
धमतरी 28/04/2023/// यहां हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया गया।इस अवसर पर सिहावा विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव, राज्य दुग्ध महासंघ के अध्यक्ष श्री विपिन साहू, महापौर धमतरी श्री विजय देवांगन, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री निशु चंद्राकर, वरिष्ठ नागरिक श्री शरद लोहाणा सहित पूर्व विधायक और जनप्रतिनिधि मौजूद थे।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हंचलपुर गौठान पहुंचे, यहां उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर गौठान में प्रवेश किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने गौठान में गोबर पेंट निर्माण सहित अन्य कार्यों का निरीक्षण किया।
.jpg)
यहां गोबर निर्माण का कार्य करने वाली दीदीयों ने मुख्यमंत्री से गोबर पेंट निर्माण की प्रक्रिया साझा किया। गौठान में कार्यरत स्व-सहायता समूह की महिलाओं से श्री बघेल ने की उनके काम के संबंध में चर्चा।हंचलपुर गौठान समिति की महिला सदस्यों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार
कुरूद विधानसभा में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल हंचलपुर गौठान का निरीक्षण करने पहुंचे। गौठान में गोबर पेंट उद्योग का मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया और पेंट निर्माण का पूरा काम देखा। गौठान में काम करने वाली महिला सदस्यों ने गौठान के निर्माण और उन्हें उद्यमी बनाने का मौका देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया। महिला सदस्यों ने मुख्यमंत्री को गुलाब का एक फूल भेंट स्वरूप दिया, जिसे मुख्यमंत्री ने पूरे समय अपने हाथों में पकड़े हुए ही गौठान का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने हंचलपुर गौठान के स्वरूप और यहां काम कर रही महिला सदस्यों के मेहनत की तारीफ करते हुए कहा कि प्रदेश की महिलाओं की सशक्तिकरण से ही प्रदेश भी सशक्त होगा।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सेमरा-बी के प्राचीन शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना भगवान शिव से प्रदेशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली कामना की मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज धमतरी जिले के सेमरा-बी स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक और पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उल्लेखनीय है कि अपने प्रदेशव्यापी भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री धमतरी जिले के कुरूद विधानसभा पहुंचे हैं। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया, सिहावा विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव सहित अन्य जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments