उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पगुच्छ अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी
.jpg)
बस्तर 27/04/2023 /// 26 अप्रैल की नक्सल हिंसा की इस घटना में डीआरजी के 10 जवान और एक वाहन चालक शहीद हुए हैमुख्यमंत्री श्री बघेल ने शहीद जवानों के परिजनों से भेंटकर शोक संवेदना प्रकट की और ढांढस बंधाया
इस अवसर गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, बस्तर सांसद श्री दीपक बैज, सांसद श्रीमती फूलोदेवी नेताम,बीजापुर विधायक श्री विक्रम मडांवी, दंतेवाड़ा विधायक श्रीमती देवती कर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष तूलिका कर्मा, डीजीपी श्री अशोक जुनेजा, एडीजी नक्सल श्री विवेकानंद सिन्हा, बस्तर कमिश्नर श्री श्याम धावड़े, आईजी बस्तर श्री सुंदरराज पी., कलेक्टर श्री विनीत नन्दनवार, पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।शहीद जवानों में सर्वश्री जोगा सोढ़ी पोलमपल्ली सुकमा, मुन्ना कड़ती तुमनार दंतेवाड़ा, संतोष तामो भांसी दंतेवाड़ा, दुलगो मंडावी कटेकल्याण दंतेवाड़ा,लखमू राम मड़कामी भैरमगढ़ बीजापुर, जोगा कवासी कटेकल्याण दंतेवाड़ा, हरिराम कटेकल्याण दंतेवाड़ा, जयराम पोडियाम कटेकल्याण दंतेवाड़ा, जगदीश कुमार कोवासी कटेकल्याण दंतेवाड़ा, राजू राम करटम कटेकल्याण दंतेवाड़ा और वाहन चालक धनीराम यादव गीदम दंतेवाड़ा है।

बस्तर में आईडी ब्लास्ट करके नक्सलियों ने एक बड़ा को खौफ खड़ा करने की कोशिश की है झीरम घाटी को छोड़कर जितने भी बड़ी घटनाएं बस्तर में हुई है अधिकांश आईडी लगाकर जवानों को शहीद किया गया है 26 अप्रैल को भी इसी तरह की घटना की गई है इस घटना में सबसे महत्वपूर्ण बातें हैं यह की मुखबीर की सूचना पर करीब ढाई सौ जवानों ने दंतेवाड़ा से अरनपुर की ओर रवाना हुए मुखबिर की सूचना पर दिए गए जंगल की ओर से सर्चिंग करते हुए अरनपुर थाने तक गये सैचिंग करते वक्त उन्हें कोई नक्सली गतिविधियों के कोई निशान नहीं मिले जिससे नक्सलियों के वहां होने के संकेत हो जवानों ने ना ही उनके अधिकारियों ने मुखबिर से इसका स्पष्टीकरण किया और वापिस दंतेवाड़ा जाने का फैसला किया मौसम भी खराब था जवान वापस हो रहे थे |
.jpg)
दोपहर करीब 2:00 बजे सर्चिंग पर गए डीआरजी की जवानों ने वापिस होने का सिलसिला शुरू किया जवान और अरनपुर थाने से 3 गाड़ियों में सवार होकर दंतेवाड़ा की ओर निकले जवानों का काफिला थाने से 1 किलोमीटर ही दूर गया था की जवानों से भरी गाड़ी आईडी की चपेट में आ गई और जोरदार धमाका हुआ जिसमें गाड़ी के परखच्चे उड़ गए विस्फोट इतना भयंकर था कि मौके पर ही सभी जवान शहीद हो गए

गाड़ी के कलपुर्जे घटनास्थल से 150 मीटर दूर देखे गए वही ड्राइवर का मृत शरीर करीब 200 मीटर दूर पाया गया काफिले में अपने आगे चल रही स्कार्पियो गाड़ी को मैग्मा गाड़ी ने ओवरटेक किया और उसके बाद जोरदार धमाका हुआ




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments