दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

Congratulations on getting star rating for 63 mines of SECL, we are not only focused on coal production, but quality of coal is equally important>>> CMD Dr. Prem Sagar Mishra

Anil Choubey 26-04-2023 23:19:06


****** 63 mines of SECL get star rating from Ministry of Coal 51 mines including opencast and underground mines get a star rating of 3 or more ***

 BILASPUR 26-04-2023 //// 63 mines of SECL have got a place in the star rating list of coal and lignite mines issued by the Ministry of Coal, Government of India based on the performance in the financial year 2021-22. Among underground mines, Bangwar mine has secured the maximum 5 star rating while in opencast category, mega project Dipka and Gevra, Saraipali and Manikpur mines have got 4 star rating. A total of 51 mines of SECL, including opencast and underground mines, have got a star rating of 3 or more.

Star rating of coal mines has been launched by the Ministry of Coal to promote green, safe and sustainable mining practices with the help of technology. Coal Controller's Organisation, Ministry of Coal gives star ratings to coal and lignite mines across the country based on performance of mines in complying with different rules & regulations relating to mining operations as well as in areas relating to safety, environment, rehabilitation of project affected families, welfare of workers etc.

On the occasion of SECL mines getting star rating, CMD Dr. Prem Sagar Mishra said that for SECL we are not only focused on coal production, but quality of coal is equally important for us. So many of our mines achieving star rating is the result of our consistent efforts on important issues like environment, swift employment of project affected people, compliance of safety standards, labour welfare etc. All our officers and work colleagues deserve congratulations for this, and I wish them all the best.

The 63 mines which have been awarded star rating in the released list include 21 opencast mines and 42 underground mines. Jagannathpur, Jampali, Sharda, Kanchan, Mahan-2, Dhanpuri and Bijari mines have got 3-star rating in opencast mines. On the other hand, in underground mines Khairha, NCPH R-6, Rani Atari, Vindhya, Kapildhara, Pali, Surakchhar, Bagdeva, Bhatgaon, Kurja, Rajgamar etc. mines have achieved 4 star rating.

एसईसीएल की 63 खदानों को  स्टार रेटिंग मिलने  की बधाई ,  कोयला उत्पादन और उसकी गुणवत्ता दोनों बहुत  महत्वपूर्ण है  >>> सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा

******* एसईसीएल की 63 खदानों को स्टार रेटिंग दी कोयला मंत्रालय ने ओपनकास्ट और भूमिगत मिलाकर कुल 51 खदानों को 3 या उससे अधिक की स्टार रेटिंग मिली ***

बिलासपुर  26/04/2023 /// वित्तीय वर्ष 2021-22 के प्रदर्शन के आधार पर कोयला मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी की गई कोयला एवं लिग्नाइट खदानों की स्टार रेटिंग सूची में एसईसीएल की 63 खदानों को स्थान मिला है। भूमिगत खदानों में बंगवार खदान ने सबसे ज़्यादा 5 स्टार रेटिंग हासिल की है वहीं ओपनकास्ट श्रेणी में मेगा प्रोजेक्ट दीपका एवं गेवरा, सराइपाली और मानिकपुर खदान को 4 स्टार रेटिंग मिली है। ओपनकास्ट और भूमिगत खदानों को मिलाकर एसईसीएल की कुल 51 खदानों को 3 या उससे अधिक की स्टार रेटिंग मिली है।

कोयला मंत्रालय द्वारा प्रौद्योगिकी की मदद से हरित, सुरक्षित और टिकाऊ खनन प्रथाओं को बढ़ावा देने के लिए कोयला खदानों की स्टार रेटिंग की शुरुआत की गई है। कोयला नियंत्रक संगठन, कोयला मंत्रालय खनन कार्यों से जुड़े विभिन्न नियमों और विनियमों के पालन, मुख्य रूप से सुरक्षा, पर्यावरण, परियोजना प्रभावित परिवारों के पुनर्वास, श्रमिकों के कल्याण आदि से संबंधित बिन्दुओं पर खदानों के प्रदर्शन के आधार पर देश भर की कोयला एवं लिग्नाइट खदानों को रेटिंग प्रदान करता है।

एसईसीएल की खदानों द्वारा स्टार रेटिंग हासिल करने पर सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा ने कहा कि एसईसीएल के लिए कोयला उत्पादन जितना महत्वपूर्ण है उतना ही महत्वपूर्ण कोयले की गुणवत्ता भी है। इसके साथ ही पर्यावरण, परियोजना प्रभावितों को जल्द से जल्द रोजगार, सुरक्षा मानकों का पालन, श्रमिक कल्याण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर किए जा रहे हमारे प्रयासों का ही नतीजा है कि इतनी बड़ी संख्या में हमारी खदानों ने स्टार रेटिंग हासिल की है। हमारे सभी अधिकारी और कामगार साथी इसके लिए बधाई के पात्र हैं और मैं सभी को शुभकामनाएँ देता हूँ। 

  

जारी सूची में जिन 63 खदानों को स्टार रेटिंग प्रदान की गई है उनमें 21 ओपनकास्ट खदान और 42 भूमिगत खदान शामिल हैं। ओपनकास्ट खदानों में जगन्नाथपुर, जामपाली, शारदा, कंचन, महान-2, धनपुरी और बिजारी खदानों को 3 स्टार रेटिंग मिली है। वहीं भूमिगत खदानों में खैरहा, एनसीपीएच आर-6, रानी अटारी, विंध्या, कपिलधारा, पाली, सूराकछार, बगदेवा, भटगाँव, कुरजा, रजगामार आदि खदानों ने 4 स्टार रेटिंग हासिल की है।   

   

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs