दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

बालको में पृथ्वी दिवस के अवसर पर अनेक कार्यक्रम आयोजित

Anil Choubey 25-04-2023 18:32:11


बालकोनगर, 25 अप्रैल 2023 ///  पृथ्वी दिवस के अवसर पर वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने कर्मचारियों और समुदाय के साथ पृथ्वी के सुरक्षित और पर्यावरणीय भविष्य को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया। साथ ही कंपनी ने 22 से 29 अप्रैल को 'कागज रहित सप्ताह' के रूप में मनाया एवं कर्मचारियों और व्यवसाय के साझेदारों को डिजिटल माध्यमों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया। पहले भी कंपनी ने प्लांट के अंदर सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल को कम कर संयंत्र को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त संयंत्र बनने की दिशा में अग्रसर है।

बालको ने कर्मचारियों को पेपर कप के उपयोग को कम करने के लिए स्वयं का चाय/कॉफी मग लाने के लिए प्रोत्साहित किया। कंपनी ने सूखे और गीले कचरे को पृथक्करण के विषय पर जागरूकता सत्र भी आयोजित किए। जिसमें बालको के कर्मचारी, बालको महिला क्लब के सदस्य और उनके परिवार के सदस्य शामिल थे। टाउनशिप से निकलने अपशिष्ट के निपटारे के लिए सॉलिड एंड लिक्विड रिसोर्स मैनेजमेंट सेंटर (एसआरएलएम) स्थापित है जहां समग्र कचरे को जैविक खाद बनाने का काम किया जाता है। खाद बिक्री के लिए भी उपलब्ध है, टाउनशिप में कई परिवारों द्वारा अपने बगीचों में इसका उपयोग किया जाता है।

बालको ने भटगाँव में समुदाय के साथ पृथ्वी दिवस मनाया। इस कार्यक्रम में महिलाओं ने हिस्सा लिया जो राज्य वन विभाग के अधिकारियों के साथ सयुंक्त रूप से आयोजित किया गया था। महिलाओं को पर्यावरण संरक्षण और वन सुरक्षा के साथ अधिक वृक्ष लगाने के महत्व के बारे में बताया गया। वन विभाग के अधिकारियों ने उन्हें ‘मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना’ का लाभ और समुदाय के भीतर हरियाली बढ़ाने की जानकारी दी। कार्यक्रम का समापन समुदाय के सरकारी स्कूल में वृक्षारोपण और महिलाओं के बीच पौधे के वितरण के साथ हुआ। इसके अतिरिक्त गर्मी में पक्षियों और जानवरों के लिए मिट्टी के बर्तन में पानी रखे गए।

बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा कि बालको पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन को प्रोत्साहित करने और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। पृथ्वी दिवस हमारे लिए एक साथ आने और ऐसी पहल करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है जो भविष्य में पर्यावरण के पोषण में योगदान देगा। बालको के विजन, कॉरपोरेट उद्देश्य, उत्पादन प्रक्रियाओं और व्यवसाय संचालन के विभिन्न तरीके पर्यावरण के सतत संवर्धन को बढ़ावा देते हैं।

शून्य क्षति, शून्य अपशिष्ट और शून्य उत्सर्जन’ नीति के अनुरूप बालको ने इस वित्तीय वर्ष आसपास में लगभग 1,2 लाख पौधे लगाए हैं। कंपनी अपनी ऊर्जा स्रोतो में विविधता लाने के लिए अक्षय ऊर्जा के विकल्प भी तलाश रही है। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उत्कृष्ट प्रयासों के लिए बालको को कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। फ्रॉस्ट एंड सुलिवन द्वारा 'सस्टेनेबल फैक्ट्री ऑफ द ईयर' अवार्ड, सीआईआई ग्रीन कंपनी रेटिंग सिस्टम में 'ग्रीनको सिल्वर' अवार्ड और विश्व सीएसआर कांग्रेस द्वारा सर्वश्रेष्ठ हरित व्यवसाय पुरस्कार तथा सर्वश्रेष्ठ हरित उत्कृष्टता अवॉर्ड जीते।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs