दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

सी-मार्ट के माध्यम से समूह की महिलाओं को मिला है बड़ा बाजार, उपभोक्ताओं तक बढ़ी उनकी पहुंच >> मुख्यमंत्री

Anil Choubey 19-04-2023 18:32:37


छत्तीसगढ़ में तैयार सभी विशिष्ट उत्पादों की सी-मार्ट में होगी उपलब्धता

रायपुर, 19 अप्रैल 2023 //// मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज रायपुर पश्चिम विधानसभा में भेंट-मुलाकात के दौरान समता कालोनी के अग्रसेन चौक में नवनिर्मित प्रदेश के पांचवे संभाग स्तरीय सी-मार्ट का लोकार्पण किया। इस अवसर पर रायपुर पश्चिम विधायक एवं संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय, महापौर रायपुर श्री एजाज ढेबर सहित स्व-सहायता समूह की महिलाएं वन विभाग तथा नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी सहित जनप्रतिनिधि और आमजन उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सी-मार्ट के लोकार्पण उपरांत सम्पूर्ण परिसर का भ्रमण किया और छत्तीसगढ़ हर्बल के साथ-साथ स्व-सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार सामग्रियां देखी। सी-मार्ट का संचालन कर रही महिलाओं ने मुख्यमंत्री को उत्पादों की विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने भी उत्पादों की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश की समूह की महिलाओं को सी-मार्ट के रूप में बड़ा बाजार मिला है और उपभोक्ताओं तक उनकी पहुंच बढ़ी है। सी-मार्ट के माध्यम से महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने मिलेट्स और हर्बल उत्पादों को सी-मार्ट में विशेष स्थान दिए जाने पर वन विभाग के अधिकारियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कोदो, कुटकी, रागी जैसे पौष्टिक उत्पादों की उपलब्धता से मिलेट मिशन को भी बढ़ावा मिलेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री बघेल को सी-मार्ट संचालनकर्ताओं द्वारा हर्बल उत्पादों की टोकरी भेंट की गई।

उल्लेखनीय है कि यह प्रदेश का पांचवां संभाग स्तरीय सी-मार्ट है, जिसे लगभग 3800 स्क्वायर फ़ीट में 1 करोड़ 23 लाख की लागत से तैयार किया गया है। डिपार्टमेंटल स्टोर की तरह यह सी-मार्ट सर्वसुविधायुक्त है तथा यहां लगभग 800 तरह के उत्पाद उपलब्ध है, जिसमें उत्पादों की संख्या आगे और बढ़ेगी। सी-मार्ट में छत्तीसगढ़ हर्बल के उत्पाद सहित प्रदेश भर के स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार सामग्रियां एक ही स्थान पर मिलेगी। साथ ही हथकरघा, माटीकला बोर्ड और ग्रामोद्योग के सामान भी यहां उपलब्ध होंगे। सी-मार्ट मुख्य रूप से शहरी अधोसंरचना के साथ देशी उत्पादों का बाजार है, जहां लोग प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में तैयार अपने पसंदीदा सामानों की खरीदी कर पाएंगे।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs