दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

दीक्षांत एक पुलिस अधिकारी के लिए जीवन का एक महत्वपूर्ण क्षण >> मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Anil Choubey 18-04-2023 18:18:09


******* अपनी माटी का कर्ज चुकाने की भावना के साथ पुलिस में भर्ती होते हैं युवाः मुख्यमंत्री जब पुलिस अपना सर्वस्व न्यौछावर करने की भावना के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करती है,तभी हम अपने घरों में सुरक्षित रह पाते हैः मुख्यमंत्रीउप पुलिस अधीक्षकों के बारहवें बैच के दीक्षांत परेड समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री  *******

रायपुर, 18 अप्रेल 2023 ////// दीक्षांत एक पुलिस अधिकारी के लिए जीवन का एक महत्वपूर्ण क्षण होता है, प्रशिक्षण एक सतत चलने वाली प्रक्रिया है,  इस अकादमी में प्रशिक्षण के दौरान हर दिन आपने कुछ न कुछ नया सीखा है। आपने पुलिस विभाग को सेवा के लिए चुना है, यह सराहनीय है।

उक्त बातें मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी में प्रशिक्षणरत डीएसपी के बारहवें बैच के दीक्षांत समारोह के दौरान कहीं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रशिक्षण लेकर अकादमी से जाने वाले पुलिस अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि वे अपने कर्तव्यों का पालन निष्ठा एवं ईमानदारी से करेंगे। 

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज चंदखुरी स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस पुलिस एकेडमी में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के दीक्षांत समारोह में सम्मिलित हुए। चंदखुरी में बारहवें बैच के 25 प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों ने पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया। मंगलवार को सुबह 9.00 बजे मुख्यमंत्री श्री बघेल दीक्षांत समारोह मे शामिल हुए और परेड की सलामी ली। सलामी के बाद मुख्यमंत्री श्री बघेल ने परेड का निरीक्षण किया ।दीक्षांत परेड समारोह में गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय विकास मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया और छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा के साथ पुलिस के सभी वरिष्ठ अधिकारी भी सम्मिलित हुए। परेड के मार्च पास्ट के बाद निदेशक, पुलिस अकादमी श्री रतन लाल डांगी ने इस अवसर पर स्वागत भाषण दिया और प्रतिवेदन का वाचन किया।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमारा राज्य लगातार प्रगति कर रहा है,राज्य के नक्सली हिंसा से प्रभावित क्षेत्रों से भी अब अच्छे संकेत आने लगे है और यह सब पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली व मुस्तैदी से संभव हुआ है। विभाग के अधिकारियों ने अपनी मेहनत, लगन और समर्पण से जो सकारात्मक स्थिति निर्मित की है, उसे नए अधिकारियों को और आगे बढ़ाना है व समाज की अपेक्षाओं पर खरा उतरना है।

 मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस में सद्भावना पूर्ण व्यवहार और समाधान का नजरिया होना चाहिए। पुलिस में युवा केवल आजीविका के लिए नहीं, अपनी माटी का कर्ज चुकाने की भावना के साथ आते हैं। जब पुलिस अधिकारी-कर्मचारी अपना सर्वस्व न्यौछावर करने की भावना के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं, तभी हम अपने घरों में सुरक्षित रह पाते हैं।

 बघेल ने कहा कि  पुलिस अधिकारी नवाचार के प्रति जागरूक रहते हुए नई तकनीकों को अपनाने के लिए तत्पर रहें व नवाचार के माध्यम से समाज को अपने साथ जोड़ने का प्रयास करें।  पुलिस के अधिकारियों-कर्मचारियों को विषम परिस्थितियों में काम करना पड़ता है। राज्य सरकार उनके परिजनों को सुविधा और सुरक्षा मुहैया कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।  कर्तव्य निर्वहन के दौरान अधिकारी सदैव पुलिस आचरण संहिता के प्रावधानों का ध्यान रखें और उन पर अमल करने का प्रयास करें।

दीक्षांत समारोह के मौके पर प्रदेश के गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री बघेल की अगुवाई में हमारा प्रदेश लगातार आगे बढ़ रहा है और हम तरक्की की राह पर अग्रसर हैं। उन्होंने नए पुलिस अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि ये अवसर हर किसी के मन में उत्साह जागृत करता है और आज दीक्षांत हासिल करने के बाद ये अधिकारी इस योग्य हो गए हैं कि चुनौतियों को स्वीकार कर सकते हैं। श्री साहू ने प्रशिक्षु अधिकारियों को अपनी सेवाएं देने के लिए पुलिस विभाग को चुनने पर उन्हें बधाई दी।

 साहू ने कहा कि हमारा राज्य लगातार प्रगति कर रहा है और पुलिस के अधिकारियों कर्मचारियों की कठोर मेहनत से अब नक्सली हिंसा वाले इलाकों से भी सकारात्मक माहौल निर्मित हुआ है।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs