दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री द्वारा डब्ल्यूआरएस कॉलोनी काली मंदिर के पास लाइब्रेरी के लिए 6 लाख रूपए स्वीकृत करने की घोषणा

Anil Choubey 17-04-2023 22:17:03


अनेक सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने की मुलाकात

रायपुर, 17 अप्रैल 2023 ////  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय परिसर में रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के अनेक सामाजिक संगठनों और प्रतिनिधि मंडलों ने भेंट-मुलाकात की। सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों नेे चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं और मांगों को रखा। मुख्यमंत्री से अनेक सामाजिक संगठनों ने सामाजिक भवन के लिए  जमीन उपलब्ध कराने और भवन निर्माण के लिए आर्थिक सहयोग मांगा। जिस पर मुख्यमंत्री ने उन्हें शासकीय जमीन के मूल्य की 10 से 15 प्रतिशत राशि की दर से जमीन क्रय कर रजिस्ट्री कराने को कहा। इसके उपरांत उन्होंने भवन निर्माण के लिए आर्थिक सहयोग देने का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने रायपुर के डब्ल्यूआरएस कॉलोनी काली मंदिर के पास लाइब्रेरी के लिए 6 लाख रूपए स्वीकृत करने की घोषणा की। डब्ल्यूआरएस कालोनी निवासी श्रीमती सरस्वती वर्मा ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनकी बेटी अग्रिमा वर्मा राजस्थान में मनोविज्ञान में पीजी कर रही है। उन्होंने बेटी की पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद मांगी। मुख्यमंत्री ने दो लाख रूपए देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने गुजराती ब्रम्ह समाज को सामाजिक भवन के लिए आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया। इसाई समाज की मांग पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सेंटपाल स्कूल बैरन बाजार के जीर्णोद्धार के लिए 20 लाख रूपए की सहयोग राशि स्वीकृत करने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान केरला समाज के प्रतिनिधि मंडल ने मंदिर, भवन आदि के लिए जमीन की मांग की।

मुख्यमंत्री का लोधी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने नवा रायपुर सेक्टर-15 में चौक का नामकरण रानी अवंती बाई के नाम करने के लिए आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधि मंडल ने जिला अस्पताल का नामकरण वीरांगना रानी अवंति बाई के नाम पर करने की मांग भी की। बंगाली समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से कहा कि आपकी सरकार अच्छा काम कर रही है और शासन की योजनाओं से लोगों को लाभ हो रहा है। सिंधी समाज ने चेट्रीचण्ड्र महोत्सव पर शासकीय अवकाश घोषित करने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया। नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा मुख्यमंत्री को नर्सिंग-डे के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने धोबी समाज के लिए सुंदरघाट निर्माण कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

मुख्यमंत्री निवास में विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों से भेंट के दौरान नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, महापौर श्री एजाज ढेबर, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अंकित आनंद, कमिश्नर रायपुर श्री यशवंत कुमार, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भूरे, पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत अग्रवाल भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से गांडा समाज, उत्कल समाज, बौद्ध समाज, यादव समाज, कुर्मी समाज, जैन समाज, सिक्ख समाज, सतनामी समाज के प्रतिनिधियों ने भी मुलाकात की।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs