दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

एएचपीआई की पहल पर अस्पतालों की सीजीएचएस, ईसीएचएस और आयुष्मान योजना की समस्याओं का हुआ निराकरण

Anil Choubey 15-04-2023 18:36:45


- सीजीएचएस ने ओपीडी परामर्श, आईसीयू और वार्ड की दरें बढ़ाईं, ऑपरेशन शुल्क की जानकारी आना बाकी

- ईसीएचएस ने 31 मार्च 2023 तक अस्पतालों के लंबित बिलों का लगभग पूरा भुगतान किया

- छत्तीसगढ़ में आयुष्मान योजना के इलाज का बकाया भुगतान अस्पतालों को मिलना प्रारंभ हुआ

- 28 अप्रैल को एएचपीआई आयोजित कर रहा है एम्स रायपुर में एनएबीएच एक्रेडिटेशन पर कार्यशाला, डॉ. राकेश गुप्ता होंगे विशिष्ट अतिथि और वक्ता

रायपुर 15.04.2023///  एसोसिएशन ऑफ़ हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स इंडिया (एएचपीआई) की राष्ट्रीय बॉडी की बैठक गत दिनों 13 अप्रैल 2023 को संपन्न हुई जिसमें सभी प्रदेश इकाइयां शामिल हुईं। एएचपीआई छत्तीसगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता और महासचिव अतुल सिंघानिया ने बैठक में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया। बैठक में एएचपीआई के राष्ट्रीय डायरेक्टर जनरल डॉ. गिरिधर ज्ञानी ने बताया कि केंद्रीय कर्मचारियों की स्वास्थ्य सुरक्षा संस्था सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (सीजीएचएस) द्वारा पिछले कई वर्षों से इलाज की दरों की समीक्षा नहीं की गयी थी। अस्पतालों के बढ़ते संचालन व्ययों की वजह से पुरानी दरों पर अस्पतालों को मरीजों का इलाज करना कठिन हो रहा था। इसके लिए एएचपीआई द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर सीजीएचएस से दरों में बढ़ोतरी का अनुरोध किया गया था। एएचपीआई की इस पहल को प्रारंभिक सफलता मिली है। सीजीएचएस द्वारा ओपीडी परामर्श, आईसीयू और वार्ड के बिस्तर शुल्क में वृद्धि कर दी गयी है। हालांकि ऑपरेशन और अन्य चिकित्सकीय प्रोसीजर की दरों के संबंध में अभी स्पष्ट जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।

डॉ. गिरिधर ज्ञानी ने यह भी बताया कि एएचपीआई द्वारा एक्स सर्विसमैन कंट्रीब्यूटरी हेल्थ स्कीम (ईसीएचएस) द्वारा अस्पतालों को लंबित भुगतान का विषय भी बहुत जोरशोर से उठाया था और इसके लिए देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तक को पत्र लिखा था। पिछले महीने तक देशभर के अस्पतालों को ईसीएचएस से लगभग 2100 करोड़ रूपए प्राप्त होने थे। एएचपीआई की पहल का सकारात्मक परिणाम आया है। 31 मार्च 2023 तक ईसीएचएस द्वारा पूरे देश के अस्पतालों को उनके लंबित बिलों का लगभग पूरा भुगतान कर दिया गया है।

बैठक में एएचपीआई छत्तीसगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया कि छत्तीसगढ़ में आयुष्मान योजना के तहत अस्पतालों का काफी भुगतान बकाया था। एएचपीआई छत्तीसगढ़ द्वारा राज्य शासन के संज्ञान में यह विषय लाने पर अस्पतालों को आयुष्मान योजना के तहत किये गए इलाज का पैसा मिलना प्रारंभ हो गया है। साथ ही छत्तीसगढ़ के ईसीएचएस अनुबंधित अस्पतालों को भी उनकी बकाया राशि का लगभग पूरा भुगतान हो गया है।

एएचपीआई छत्तीसगढ़ के सचिव अतुल सिंघानिया ने बताया कि एएचपीआई राष्ट्रीय बॉडी द्वारा एम्स रायपुर में 28 अप्रैल 2023 को एनएबीएच अक्क्रेडिटशन की कार्यशाला आयोजित की गयी है। इस कार्यशाला में डॉ. राकेश गुप्ता विशिष्ट अतिथि एवं वक्ता के रूप में शामिल होंगे। ज्ञात हो कि एनएबीएच अस्पतालों में चिकित्सकीय गुणवत्ता निर्धारित करने की सर्वोच्च संस्था है।

AHPI helps hospitals to resolve issues with CGHS, ECHS and Ayushman Schemes –

Raipur 15/04/2023 /// CGHS has increased rates of OPD consultation, ICU and ward bed charges; information awaited on operation and procedure charges - Outstanding payments from ECHS received almost in full till 31 March 2023 - Payments under Ayushman Scheme started getting disbursed in Chhattisgarh - Workshop on NABH Accreditation getting organized at AIIMS Raipur in association with AHPI on 28th April. Dr. Rakesh Gupta will be the special guest and speaker Raipur (15.04.2022) A meeting of the National Body of the Association of Healthcare Providers India (AHPI) was held on 13 April 2023, in which all the state units participated. AHPI Chhattisgarh Chapter President Dr. Rakesh Gupta and General Secretary Atul Singhania represented Chhattisgarh in this meeting. In the meeting, the National Director General of AHPI, Dr. Giridhar Gyani informed that the Central Government Health Scheme (CGHS) which covers the healthcare needs of Central Government employees had not reviewed the rates of treatment for the last several years. The hospitals were finding it difficult to treat patients at the old rates due to the rising operating expenses of the hospitals. A request was made by AHPI to CGHS at the national level to increase the rates. This initiative of AHPI has achieved initial success. CGHS has increased OPD consultation and bed charges of ICU and ward. However, clarity on the rates of operation and other medical procedures has not yet been obtained. Dr. Giridhar Gyani also informed that AHPI had raised the issue of pending payment to hospitals from Ex-Servicemen Contributory Health Scheme (ECHS) and had even written a letter to the country's Defense Minister Rajnath Singh on this issue. Till last month, hospitals across the country were to receive around Rs 2,100 Crores from ECHS. AHPI's initiative has yielded positive results. By 31 March 2023, ECHS has almost fully cleared its pending bills to hospitals across the country. In the meeting, President of AHPI Chhattisgarh Chapter, Dr. Rakesh Gupta informed that there were large outstandings under Ayushman Scheme. After AHPI Chhattisgarh brought this matter to the notice of the State Government, the hospitals have started receiving their pending dues. Along with this, the ECHS empanelled hospitals of Chhattisgarh have also been paid their outstanding almost in full. AHPI Chhattisgarh Secretary Atul Singhania informed that a workshop on NABH Accreditation has been organized in association with AHPI National Body on 28 April 2023 at AIIMS Raipur. Dr. Rakesh Gupta will attend this workshop as a special guest and speaker. It may be noted that NABH is the apex body entrusted with the responsibility of ascertaining quality and patient safety in hospitals. PDF Created with

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs