इनके खिलाफ छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार का मामला भी चल रहा है
रायपुर;09/04/2023 /// - अडाणी समूह के कॉरपोरेट ब्रांड संरक्षक और कॉर्पोरेट मामलों के प्रमुख अमन सिंह ने एनडीटीवी लिमिटेड के निदेशक मंडल से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि उनके खिलाफ छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार का मामला भी चल रहा है।नई दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड ने बताया कि “अमन कुमार सिंह ने अपनी व्यस्तताओं के चलते कंपनी के गैर-कार्यकारी निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा एक अप्रैल, 2023 से प्रभावी हो गया है।”

ता दें कि छत्तीसगढ़ में डॉ रमन सिंह की अगुवाई वाली पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में एक शक्तिशाली नौकरशाह सिंह उस समय मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव थे। नवंबर, 2022 में अडाणी समूह से बतौर कॉरपोरेट ब्रांड संरक्षक और कॉरपोरेट मामलों के प्रमुख के तौर पर जुड़े थे। अडाणी द्वारा एनडीटीवी का अधिग्रहण करने के बाद अडाणी समूह ने सिंह को एनडीटीवी के निदेशक मंडल में शामिल किया था।
छत्तीसगढ़ की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने फरवरी, 2022 में सिंह और उनकी पत्नी यास्मीन सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में मुकदमा दर्ज किया था। अमन सिंह को हाईकोर्ट से तो राहत मिल गई है, लेकिन ईओडब्लू से उन्हें अब भी राहत नहीं मिली है।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments