दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

अनेकता में एकता ही छत्तीसगढ़ी संस्कृति की सबसे बड़ी विशेषता है इसको हमें आगे बढ़ाना है । .>>>> ख्यमंत्री बघेल

Anil Choubey 06-04-2023 18:11:36


ख्यमंत्री बघेल जशपुर में सरहुल पर्व कार्यक्रम में हुए शामिल हर्षोल्लास और पारम्परिक रीति-रिवाज से मनाया गया सरहुल पूजा

समाज के पदाधिकारियों ने पारंपरिक गमछा एवं पगड़ी पहना कर तथा पारंपरिक वाद्य यंत्र भेंट कर किया स्वागतमुख्यमंत्री ने आदिवासी संस्कृतिक भवन के लिए 50 लाख रूपये देने की घोषणा की

रायपुर, 06 अप्रैल 2023  ////  मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज जशपुर जिले के राजी पड़हा मुख्यालय दीपू बगीचा में कहा कि प्रकृति एवं धरती को सरंक्षित रखने के लिए हमने जो संकल्प लिया है, उसे पूरा करने हम सतत प्रयत्नशील हैं। उन्होंने समाज के लोगों को अपनी प्रकृति, सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित रखने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सरहुल पूजा (खद्दी-परब) कार्यक्रम के दौरान आदिवासी सांस्कृतिक भवन के लिए 50 लाख रूपये, खद्दी-परब चैत पूर्णिमा के लिए 5 लाख रूपये, महामानव कार्तिक उरांव राजी पड़हा विद्यालय टिकैतगंज के लिए राशि 5 लाख रूपये अनुदान देने की घोषणा की। साथ ही राजी पड़हा के जमीन नामकरण के लिए प्रस्ताव देने प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री श्री बघेल जशपुर जिले के राजी पड़हा मुख्यालय दीपू बगीचा में आयोजित सरहुल पूजा (खद्दी परब) कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने विधि विधान से धरती की पूजा कर प्रदेश वासियों के लिए सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। खद्दी-परब धरती पूजा के अवसर पर समाज के प्रमुख पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को पारंपरिक गमछा एवं पगड़ी पहनाकर स्वागत और पारंपरिक वाद्य यंत्र मांदर भी भेंट किया।

  मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि अनेकता में एकता ही संस्कृति के सबसे बड़ी विशेषता है और इसको हमें आगे बढ़ाना है। छत्तीसगढ़ की परंपरा एवं संस्कृति को बचाने के लिए हमारी सरकार कार्य कर रही है। इसे ध्यान रखते हुए हरेली, तीज, करमा जयंती, विश्व आदिवासी दिवस, छठ पूजा, चेट्रीचंड महोत्सव के लिए शासकीय अवकाश घोषित किया गया है, जिससे सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजा जा सकें। श्री बघेल ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से गांव की तस्वीर बदल रही है। शिक्षित बेरोजगारों के लिए रोजगार भत्ता योजना प्रारंभ की गई है। वनवासियों के उत्थान के लिए लघु वनोपज संग्रहण को बढ़ावा दिया जा रहा है। रागी कोदो-कुटकी को उचित मूल्य में खरीदी की जा रही है। जशपुर का काजू, चाय और कॉफी देश- दुनिया में पहुंच रहा है। जशपुर जिले की संस्कृति एवं परंपरा की अपनी अलग पहचान है। हमारी सरकार के द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य,सड़क, पेयजल और कृषि आदि के क्षेत्र में बेहतर कार्य किए जा रहे हैं।

जशपुर विधायक श्री विनय भगत ने मुख्यमंत्री श्री बघेल के नेतृत्व में जिला निरंतर विकास कर रहा है, जिले के दूरस्थ अंचल के सन्ना में कॉलेज प्रारंभ होने से ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सुविधा मिल रही है। क्षेत्र के नागरिकों के बेहतर आवागमन की सुविधा  के लिए सड़क, पुल-पुलिया का निर्माण तेजी से हो रहा है। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राजी देवान, राजी पड़हा श्री बसंत कुमार भगत, संसदीय सचिव एवं कुनकुरी विधायक श्री यू.डी. मिंज, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर डॉ रवि मित्तल, पुलिस अधीक्षक श्री डी. रविशंकर, राजी पड़हा समाज के पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs