कुशीनगर। कुशीनगर का जोगिया जनेबी पट्टी गांव 11-12 अप्रैल को देश दुनिया के विभिन्न लोक कला संस्कृतियों के मंचन का साक्षी बनेगा। इस दिन आयोजित 12वें लोकरंग में अमेरिका,मारीशस व सूरीनाम और भारत के यूपी,पश्चिम बंगाल,राजस्थान, पंजाब,छत्तीसगढ़ और बिहार के लोक कलाकारों के दल अपनी माटी भाषा में सहेजी गई प्राचीन लोक कला विधाओं को प्रदर्शित करेंगे।कार्यक्रम का आयोजन लोकरंग संस्कृति समिति ने किया है। समिति के अध्यक्ष सुभाष कुशवाहा व सचिव मनोज कुमार सिंह ने मंगलवार शाम कार्यक्रम को लेकर पत्रकारों से बातचीत की।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments