दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

राहुल गांधी सच के साथ सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं >>> मोहन मरकाम

Anil Choubey 23-03-2023 20:54:37


कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ है

रायपुर/23 मार्च 2023।//  कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ अदालत का फैसला दुर्भाग्यजनक है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि ऊंची अदालत में इस फैसले के खिलाफ जायेंगे। हमें पूरा भरोसा है न्याय मिलेगा। सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं। भारतीय जनता पार्टी राहुल गांधी और उनकी आक्रामकता से घबराई हुई है। राहुल गांधी के भाषणों उनके द्वारा उठाये गये मुद्दो के आधार पर उनको घेरने का षड़यंत्र रचा जा रहा है। भाजपा विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है। राहुल गांधी लगातार जनता की आवाज उठा रहे महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी के खिलाफ वे मुखर है। संसद में अडानी के भ्रष्टाचार के खिलाफ राहुल गांधी बोल रहे उनके नेतृत्व में विपक्षी दल अडानी के घोटाले की जांच के लिये संयुक्त संसदीय समिति बनाने की मांग कर रहे है। भाजपा संसद नहीं चलने दे रही है। राहुल गांधी ने अपने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान 140 दिनों में आम आदमी की समस्याओं को उठाया था। मोदी सरकार को वह भी बर्दाश्त नहीं। राहुल गांधी के खिलाफ दिल्ली पुलिस के द्वारा नोटिस भेजवाया गया। मोदी और उनके सहयोगी सोचते है इस प्रकार का हथकंडा अपना कर वे विपक्ष को दबा देंगे तो मुगालते है। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता मोदी सरकार के इस तानाशाही रवैये के खिलाफ संघर्ष करेगा। न हम डरे है और न डरेंगे, न झुके है और झुकेंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि राहुल गांधी, मोदी सरकार से सवाल पूछते है जो जनता से जुड़े एवं देश के भविष्य से संबंधित होता है। राहुल गांधी के सवाल का जवाब देने से बचने मोदी सरकार ईडी का नोटिस भेजती है। राहुल गांधी मजदूरों की, गरीबों की, किसानों की, युवाओं की आवाज को दबने नहीं दिया। मोदी भाजपा सरकार, ईडी और पुलिस के माध्यम से ये दबाव इनकी आवाज उठाने से रोकती है।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भारत के लोकतंत्र को मजबूत करने के लिये राहुल गांधी यदि विदेश में सत्तारूढ़ दल के अतिवादी चरित्र के बारे में कुछ कहते है तो भाजपा को आपत्ति है लेकिन जब प्रधानमंत्री विदेश की धरती पर आधा दर्जन बार देश की आलोचना करते है तो इसमें भाजपा को देशद्रोह नजर नहीं आता है, चीन, रूस, अमेरिका हर जगह मोदी जी ने भारत के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियां किया है। चीन में जाकर प्रधानमंत्री मोदी बोल चुके है कि हमने ऐसा कौन सा पाप किया था जो हम हिन्दुस्तान में पैदा हो गये। प्रधानमंत्री मोदी के इस वक्तव्य से देश का सिर नीचा नहीं हुआ था तब भाजपाईयों की बोलती क्यों बंद हो गयी थी?

राहुल गांधी को समर्थन देने कांग्रेस ने अंबेडकर चौक में किया सत्याग्रह


राहुल गांधी के खिलाफ आये अदालत के फैसले पर राहुल गांधी के साथ एकजुटता दिखाने कांग्रेस ने पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में अंबेडकर चौक में सत्याग्रह किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा सच परेशान हो सकता है पराजित नहीं। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ एकजुटता के खड़ा है। सत्याग्रह के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs