दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

शहरों के नजदीक बनाए जाएंगे सिटी फारेस्ट::: आर पी मण्डल

Anil Choubey 11-07-2019 10:13:59


    रायपुर,/// छत्तीसगढ़ शासन के अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा वन विभाग श्री आर.पी.मंडल ने छत्तीसगढ़ सरकार की सुराजी गांव योजना के तहत निर्मित गौठानों, चारागाहों, खाली पड़े बड़े शासकीय पैचों और सहित नगरीय क्षेत्रों के सभी उद्यानों में चालू मानसून सत्र के दौरान जनसहभागिता के साथ सघन वृक्षारोपण करने के निर्देश दिए है। श्री मण्डल ने कहा कि पौधरोपण के साथ यह बहुत जरूरी है कि पेड़ों की सुरक्षा सुनिश्चित हो। श्री मण्डल आज यहां जिला कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में रायपुर संभाग के जिला कलेक्टरों, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और वनमण्डल अधिकारियों की बैठक लेकर वृक्षारोपण और गौठानों, चारागाह व नरवा के कार्यो की प्रगति समीक्षा की।

  अपर मुख्य सचिव श्री मण्डल ने कहा कि प्रत्येक गौठान में कम से कम 400 पौधे और हर चारागाह में कम से कम 2000 पेड़ लगाये जायें। उन्होंने कहा कि इसकी सतत मॉनिटरिंग की जाए कि लगाया गया हर पेड़ जीवित रहे। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही राजधानी रायपुर सहित संभाग के सभी नगरीय निकायों के गार्डनों में भी अभियान चलाकर वृक्षारोपण किया जाए। उन्होंने बताया कि वन विभाग द्वारा नवा रायपुर अटलनगर सहित पीएचक्यू कैम्पस, आईआईएम, ट्रिपल आईटी, लॉ युनिवर्सिटी सहित अन्य शैक्षणिक संस्थानों के बड़े-बड़े कैम्पसों में इस बार सघन वृक्षारोपण किया जाएगा। उन्होंने कहा संभाग के ऐसे शैक्षणिक और शासकीय परिसर जहां फेसिंग है वहां प्राथमिकता से वृक्षारोपण किया जाए। श्री मण्डल ने कहा कि पौधरोपण के कार्य में जनभागीदारी सुनिश्चित हो ताकि पौधा लगाने के बाद उसकी समुचित देख-रेख हो सके। श्री मंडल ने नदी तट पर वृक्षारोपण के लिये पैच चिन्हांकित कर और वहां सघन वृक्षारोपण करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

 

पेड़ लगाने वालों को घर में उपलब्ध कराया जाएगा पौधा

 श्री मण्डल ने कहा कि घरों में पेड़ लगाने के इच्छुक लोगों को घर तक जाकर पौधे उपलब्ध कराए जा रहे है। एक फोन पर उन्हें यह सेवा हरियाली प्रसार वाहन के माध्यम से घर पहंुचकर उपलब्ध करायी जा रही है। उन्होंने सभी डीएफओ को निर्देश दिया कि इस सेवा का व्यापक प्रचार-प्रसार करें ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सके।

शहरों के नजदीक बनेंगे सिटी फारेस्ट

अपर मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहरों के नजदीक 10-15 एकड़ जमीन चिन्हांकित कर सिटी फारेस्ट बनाए जाएं। शहरों मंे बनाये जाने वाले सिटी फारेस्ट 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जी की जयंती तक बनकर तैयार हो जाये। ये सिटी फारेस्ट गांधी आक्सी टाउन के नाम से जाने जायेंगे।

नरवा का ट्रीटमेंट ऐसा हो कि रहे सालभर पानी

श्री मंडल ने बताया कि नरवा विकास योजना के तहत वैज्ञानिक तरीके से नालों का उपचार कर उसे उस क्षेत्र में खेती के लिए सिंचाई और जलस्तर बढ़ाने के लिये लाभदायक बनाया जायेगा। उन्होंने सभी जिला कलेक्टरों को अपने यहां ऐसे नालों का चिन्हांकन करने के निर्देश दिए जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसका लाभ मिल सके। बैठक में नाले की चयन प्रक्रिया, बेस लाईन सर्वे, ट्रीटमेंट एरिया का चिन्हांकन आदि के संबंध में प्रेजेंटेंशन भी प्रस्तुत किया गया। सभी जिला कलेक्टर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और डीएफओ ने वृक्षारोपण, गौठान और चारागाह के लिये उनके जिलों में निर्धारित लक्ष्य की जानकारी दी।

    बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव श्री टी.सी. महावर, प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री राकेश चतुर्वेदी, मुख्य वन संरक्षक श्रीमती संजीता गुप्ता, वन विकास निगम के प्रबंध संचालक श्री राजेश गोवर्धन, कलेक्टर रायपुर डॉ. एस. भारतीदासन, कलेक्टर बलौदा-बाजार श्री कार्तिकेया गोयल, कलेक्टर गरियाबंद श्री श्याम धावड़े, कलेक्टर धमतरी श्री रजत बंसल सहित संभाग के सभी पांचों जिलों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, डीएफओ तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

 

 


 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs