रायपुर 23 /03/2023 /// भगोड़े अमृतपाल सिंह के समर्थन में रायपुर में भी तेलीबांधा गुरुद्वारे के सामने से कल एक रैली निकली जिसमें करीब 100 से अधिक बच्चे महिलाएं बुजुर्ग सिख शामिल हुए रैली की शकल मे चल रहे लोगों के हाथ में खालिस्तानी समर्थन के झंडे और अमृतपाल सिंह पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आक्रोश दर्शाने वाला बैनर था जिसे 2 बच्चे सबसे आगे थामे हुए थे तेलीबांधा गुरुद्वारे के सामने से रैली आप कार्यालय के सामने पहुंची जहां उन्होंने अमृतपाल के समर्थन में नारे लगाए और आप पार्टी के कार्यालय के सामने पुतला फूंका पुतला किसका था यह स्पष्ट नहीं है लेकिन उन्होंने प्रतीकात्मक पुतले में आग लगाई नारे लगाए और चले गये
.jpg)
इस घटना को जैसे ही सरकार के नुमाइंदों को पता चला तो उन्होंने आनन-फानन में उच्च अधिकारियों को सूचना दी और इस घटना पर कार्रवाई करने के आदेश का इंतजार किया कल शाम को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी कहा कि बड़ी मुश्किल में पंजाब मैं अमन चैन शांति आई थी जबसे आप पार्टी की सरकार है वहां इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं जो बहुत ही निन्दनीय है रायपुर की घटना पर भी उन्होंने कहा कि हमारी कड़ी नजर है और दोषियों पर कार्रवाई होगी सी एम के कड़े तेवरों के चलते आज सिविल लाइन थाने में वीडियो के आधार पर और सीसी फुटेज के आधार पर 4 लोगों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज की गई है पहले उन्हें नोटिस दिया गया नोटिस का जवाब उन्होंने 4:00 दिया जो संतोषजनक नहीं था तब पुलिस ने एफ आई आर कर कोर्ट में प्रस्तुत किया गया
जानकारी के अनुसार आरोपियों में एक आरोपी अमृतपाल के गांव का है जो अमृतपाल से लगातार संपर्क में था और उसके द्वारा बताए गए निर्देशों से वह छत्तीसगढ़ में खालिस्थान को लेकर गतिविधियाँ को संचालित कर रहा था
इस तरह की घटना के खुलासे से इंटेलिजेंस पर सवाल उठना लाजमी है एक आदमी इतने दिनों से सोशल मीडिया व्हाट्सएप पर गतिविधियों को संचालित कर खालिस्तान मूवमेंट को चला रहा था इंटेलिजेंस को इसकी खबर भी नहीं




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments