रायपुर 23/03/2023/// सिर्फ 5 किलो की बच्ची को हाइब्रिड पर-वेंट्रिकुलर वीएसडी डिवाइस क्लोजर द्वारा बचाकर एनएच एमएमआई के डॉक्टरों की टीम ने फिर एक बार दर्शाया अपना कौशल
गंभीर कुपोषण से ग्रस्त एक वर्ष की छोटी बच्ची का ओडिसा में एनएच एमएमआई नारायणा सुपरस्पैशलिटी हॉस्पिटल द्वारा आयोजित एक बाल चिकित्सा कार्डियोलॉजी शिविर में परीक्षण किया गया जिसमें यह पाया गया कि उसका वजन सिर्फ 5 किलोग्राम ही है, जिसमें (14 एमएम) वीएसडी (इसमें दिल के निचले कक्षों के बीच दीवार में एक छेद होता है) जिसके साथ बहुत अधिक पीए प्रेशर (फेफडों में उच्च रक्तचाप) पाया गया।
आगे इलाज के लिए उस बच्ची को एनएच एमएमआई नारायणा सुपरस्पैशलिटी हॉस्पिटल, रायपुर में लाया गया, जाँच और परीक्षण के बाद, बच्ची में गंभीर रूप से कुपोषण और वीएसडी के निदान की पुष्टि हुई और अब वीएसडी को बंद करने की जरूरत थी। लेकिन ओपन हार्ट सर्जरी में जोखिम बोहोत अधिक था और लंबे समय तक अस्पताल में जीवित रखना भी मुश्किल था। इस जोखिम को कम करने के लिए हर संभव प्रयास किया गया।
वीएसडी बंद करना एक अच्छा विकल्प था, लेकिन वीएसडी बहुत बड़ा था और इसीलिए उसके अनुसार एक बहुत बड़े उपकरण के साथ उसके डेलेवेरी सिस्टम की आवश्यकता थी। क्योंकि यह बच्ची ज्यादा छोटी थी और वीएसडी अधिक बड़ा था जिसमें परक्यूटेनियस क्लोजर तकनीकी द्वारा प्रक्रिया करना संभव नहीं था। इसलिए एक नई तकनीक की योजना बनाई गई। हृदय की एक दीवार (राइट वेंट्रिकल फ्री वाल) मे सीधे पंचर करके डिवाइस से बंद कर दिया गया था, फिर उपकरण लगाने के बाद सर्जन द्वारा पंचर को बंद कर दिया गया। टीईई एक तरह की इकोकार्डियोग्राफी है, जिसमें अन्नप्रणाली द्वारा एक ट्रांसड्यूसर के साथ एक प्रोब डाली जाती है। यह वास्तविक समय में हृदय और डिवाइस प्लेसमेंट की एक स्पष्ट छवि प्रदान करता है।
इस प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूर्ण करने में 45-50 मिनट लगे। ऑपरेशन के बाद अब बच्ची स्वस्थ है और प्रक्रिया के सातवें दिन ही उसे छुट्टी भी दे दी गई।
योजना, निष्पादन और पोस्ट ऑपरेटिव देखभाल से इस तरह की प्रक्रिया के लिए टीम के सदस्यों के बीच अत्यधिक सामंजस्य की आवश्यकता होती है। इस प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए एनएच एमएमआई नारायणा सुपरस्पैशलिटी हॉस्पिटल के कार्डियक साइन्सेस की टीम ने अपना पूरा समर्पण दिया जिसमे कार्डियक सर्जन (डॉ हरि कुमार, डॉ सुमित), कार्डियक एनेस्थेसिस्ट (डॉ अरुण अंडपन, डॉ राकेश चंद, डॉ धर्मेश) और कार्डियोलॉजिस्ट (डॉ सुमंत शेखर पाढ़ी, डॉ किंजल बख्शी) शामिल थे। यह एक वर्ष की बच्ची, हमारे राज्य में इस तरह की दुर्लभ प्रक्रिया से गुजरने वाले सबसे छोटे बच्चों में से एक है।
श्री तपानी घोष (फैसिलिटी डायरेक्टर - एनएच एमएमआई नारायणा सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल) का इस प्रक्रिया को सफलता पूर्वक संपन्न करने में संपूर्ण सहयोग रहा।
NH MMI team of doctors closes hybrid par-ventricular VSD device in one year old baby girl saves life
HYBRID PER-VENTRICULAR VSD DEVICE CLOSURE IN A 5KG BABY
An expemplary teamwork by cardiac sciences team at NH MMI Narayana Superspeciality Hospital, Raipur
Raipur23/03/2023///Aone-year-old girl, with severe malnutrition, was evaluated at a pediatric cardiology camp in Odisha. She was weighing 5 kg (expected-9 kg) found to have very large (14mm) VSD (ventricular septal defect) with very high PA pressure (pressure of lungs). VSD is an opening or hole (defect) in the wall (septum) separating the two lower chambers of the heart (ventricles).
She was brought to our hospital for further treatment. At our hospital, she was evaluated, and the diagnosis was confirmed. She needed closure of the VSD. However, since the child was severely malnourished, it carried very high risk of death or prolonged hospital stay after open heart surgery. So, all efforts were made to reduce the risk. Device closure was a good option, but since the VSD (hole/opening in heart) was very large, it required proportionately very large device and its delivery system. The veins of the child were too small to insert the device delivery system into the heart and hence percutaneous closure was not a suitable option in such a small child with VSD.
Hence a novel technique was planned. The chest was opened by the cardiac surgeon and the device closure was done by directly puncturing one of the walls of heart (right ventricle free wall) by the cardiologist. After the device was deployed the puncture was closed by the surgeon. The entire procedure was guided by trans-oesophageal echocardiography (TEE). TEE is a kind of echocardiography done by inserting a probe with a transducer down the esophagus. This provides a clearer image of the heart and device placement in real time.
The entire procedure was completed with in 45- 50 min. The child had a smooth post operative course, and could be discharged on 7th day after the procedure.
Such a procedure from planning, execution and post operative care needs extreme degree of coordination among the team members- the cardiac surgeon (Dr Hari Kumar, Dr Sumit), Cardiac Anaesthesist (Dr Arun Andapan, Dr Rakesh Chand, Dr Dharmesh) and the Cardiologist (Dr Sumanta Shekhar Padhi, Dr Kinjal Bakshi).
This case is of one of the youngest children to undergo such a rare procedure in the state. We at NH MMI Narayana Superspeciality Hospital, Raipur are proud to have such an excellent team to help the most deserving child like this.
Mr. Tapani Ghosh (Facility Director - NH MMI Narayana Superspeciality Hospital, Raipur) supported the success of the procedure and praised the entire cardiac care team of NH MMI Narayana Superspeciality Hospital.




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments