रायपुर। /22/03/2023 // विधानसभा में बजट सत्र आज के दिन प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने जल जीवन मिशन का मुद्दा उठाते हुए मंत्री से रायपुर जिले के लिए आवंटित राशि की जानकारी मांगी.सदन की कार्रवाई शुरू होते ही विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत और नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने हिन्दू नववर्ष और चैत्र नवरात्र की शुभकामनाएं दी. कांग्रेस विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने जल जीवन मिशन का मुद्दा उठाते हुए पीएचई मंत्री रुद्र गुरु से वर्ष 2021- 22 और 2022- 23 जल जीवन मिशन के अंतर्गत रायपुर जिले के लिए
वहीँ ब्रजमोहन ने सरकार की नाकामी का जिक्र करे हुए कहा है की सरकर की नाक के नीचे राजधानी में 2018 में 436 करोड़ का आवंटन हुआ था जो आज भी खर्च नहीं हो पाया हे जो भी खर्च हुआ हे उसमे भरी भ्रष्टाचार हुआ है ठेकेदार अधिकारीयों पर इस कदर हावी हैं की खुले आम यह कह रहे हैं की कमीशन के बाद जो बचा है उसी में तो एसा ही काम होगा
विधायक ने सवाल किया कि कितनी राशि के वर्क आर्डर जारी किए गए. विधानसभावार जानकारी देवें. मंत्री रूद्र गुरु ने बताया कि जिलेवार बजट का आवंटन नहीं किया जाता. जिलेवार खर्च के लिए आहरण सीमा जारी की जाती है. रायपुर जिले में जल जीवन मिशन के तहत 832400 लाख वर्ष 2022- 23 में 17539.60 लाख राशि का आहरण सीमा जारी की गई. कुल 46533.55 लाख के वर्क ऑर्डर जारी किए गए.




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments