दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

भूपेश बघेल की माता जी का निधन

Anil Choubey 07-07-2019 19:57:02


रायपुर//// मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मां बिंदेश्वरी बघेल का आज शाम को निधन हो गया वह 87 वर्ष की थी  वह पिछले 15 दिनों से रामकृष्ण हॉस्पिटल में भर्ती थी ब्रेन स्ट्रोक के कारण निचले हिस्से का संवेदन तंत्र प्रभावित हो गया था  इसलिए उन्हें अस्पताल में दाखिल किया गया था गहन चिकित्सक प्रणाली  की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था चिकित्सकों ने उनके स्वास्थ्य में आंशिक सुधार होना  भी बताया था लेकिन वह लगातार वेंटिलेटर पर ही थी दिल्ली से भी चिकित्सकों की विशेष टीम ने आकर उनकी जांच की तथा लगातार वह भी स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे थे भूपेश बघेल सरकारी कामकाज को निपटाने के बाद नियमित रूप से अस्पताल में मौजूद रहते थे रविवार को भी जिस वक्त विंधेश्वरी बघेल ने अंतिम सांसें ली उस वक्त भूपेश बघेल अस्पताल में ही मौजूद थे निधन की खबर सुनने के बाद मंत्री, कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों और प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था शैलेश नितिन त्रिवेदी ने बताया कि फिलहाल बिंदेश्वरी बघेल जी के पौधे को अस्पताल से भिलाई 3 निवास ले जाए जा रहा है शाम 7:00 बजे से पार्थिव देह को अंतिम दर्शनों के लिए रखा जाएगा अंतिम यात्रा 8 अगस्त को सुबह 11:00 बजे निजी निवास से भिलाई 3 मुक्तिधाम के लिए निकलेगी

 

शोक संवेदनाएं

राज्यपाल श्रीमती पटेल ने 

मुख्यमंत्री की माता के निधन पर शोक व्यक्त किया

राज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन पटेल ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की माता श्रीमती बिंदेश्वरी बघेल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्रीमती पटेल ने अपने शोक सन्देश में ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करने और शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को वहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

 

 

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत ने मुख्यमंत्री की माता श्रीमती बिन्देश्वरी देवी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया

 

 

डॉ. महंत ने दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री बघेल एवं उनके शोक संतप्त परिवारजनों को इस अपार दुःख को सहन करने शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने कहा है कि दुख के इस समय वे और उनका पूरा परिवार श्री भूपेश बघेल और उनके परिजनों के साथ खड़ा है।

मुख्यमंत्री की माता श्रीमती बिन्देश्वरी देवी बघेल के निधन पर मंत्रिपरिषद के सदस्यों ने शोक संवेदना प्रकट की

मंत्रिपरिषद के सदस्यों ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की माता श्रीमती बिन्देश्वरी देवी बघेल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मंत्रिपरिषद के सदस्यों ने श्रीमती बघेल के निधन पर संवेदनाएं प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। 

 

मंत्रिपरिषद के सदस्यों लोक निर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव, वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया, कृषि मंत्री श्री रवीन्द्र चौबे, खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत, उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री गुरू रूद्र कुमार, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह, राजस्व मंत्री श्री जय सिंह अग्रवाल, वाणिज्य कर एवं उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेडिया ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं उनके शोकाकुल परिवारजनों को इस दुःख की कठिन घड़ी से उबरने के लिए ईश्वर से संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है। 

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs