.jpg)
Hyderabad 9th March, 2023: /// India’s largest producer of iron ore NMDC has been an advocate for women empowerment through its various training and CSR activities. On International Women's Day 2023, NMDC organised a talk show on menstruation, a concept that is still taboo in various parts of the world. NMDC invited Dr. Vimee Bindra Basu, aleading obstetrician-gynaecologist in Hyderabad and a crusader for endometriosis as the Chief Guest to shed light on women’s health.
Speaking on the occasion Dr. Vimee Bindra Basusaid, “The conversation around women’s health is particularly important because one in ten women suffer from reproductive issues and are unaware of symptoms. Women today need to be equipped with the right information to support each other. The idea behind starting ‘Endometriosis Foundation of India’ was to create conversations around this topic and help more women by breaking the stigma attached to menstruation. I encourage women and men alike to come forward and participate in these discussions at their homes openly.”
The event ended with various indoor games and cultural programmes performed by women employees and apprentice girls. NMDC senior officials presented special mementos to the women participants. They also distributed millets to all the women on the occasion of International Women’s Day 2023, as a continued celebration of the International Year of Millets 2023.
.jpg)
हैदराबाद, 09 मार्च 2023 /// भारत का सबसे बड़ा लौह अयस्क उत्पादक एनएमडीसी अपने विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों और सीएसआर गतिविधियों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का समर्थक रहा है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2023 के अवसर परएनएमडीसी ने मासिक धर्म पर एक वार्तालाप का आयोजन किया,एक ऐसी अवधारणा जो अभी भी दुनिया के विभिन्न हिस्सों में वर्जित है। एनएमडीसी ने मुख्य अतिथि के रूप में हैदराबाद की एक प्रमुख प्रसूति-स्त्री रोग विशेषज्ञ और एंडोमेट्रियोसिस पर निरंतर कार्य करने वाली डॉ. विमी बिंद्रा बसु को महिला स्वास्थ्य पर प्रकाश डालने के लिए आमंत्रित किया।
इस अवसर पर बोलते हुए डॉ. विमी बिंद्रा बसु ने कहा, "महिला स्वास्थ्य के बारे में बातचीत विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि दस में से एक महिला प्रजनन से संबंधित मामलों से पीड़ित है और इसके लक्षणों से अनजान है। महिलाओं को आज एक-दूसरे की सहायता करने के लिए सही जानकारी रखने की आवश्यकता है। 'एंडोमेट्रियोसिस फाउंडेशन ऑफ इंडिया' प्रारम्भ करने का उद्देश्य इस विषय पर बातचीत करना और मासिक धर्म से जुड़े वर्जनाओं को तोड़कर अधिकाधिक महिलाओं की मदद करना था। मैं महिलाओं और पुरुषों को समान रूप से आगे आने और अपने घरों में इन चर्चाओं में खुले तौर पर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करती हूं।“
महिला कर्मचारियों और प्रशिक्षु बालिकाओं द्वारा विभिन्न इनडोर खेलों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भागीदारी के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। एनएमडीसी के वरिष्ठ अधिकारियों ने महिला प्रतिभागियों को विशेष स्मृति चिन्ह भेंट किए। अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष 2023 के कार्यक्रमों को जारी रखते हुए उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2023 के अवसर पर सभी महिलाओं को मिलेट भी वितरित किए।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments