झासेगुडा में उपचुनाव जल्द ही दीपाली या विशाल बीजेडी असमंजस की स्तिथि में
झासेगुडा प्रतिनिधि
झासेगुडा 05 /03/2023/// जब तक क्राइम ब्रांच किसी नतीजे पर नहीं पहुंचटी तब तक मुझे जांच के बारे में कुछ नही कहना है ,दीपाली का सीबीआई जांच की मांग से किनारा कर दीपाली गोल मोल जबाब देकर निकल गई आखिर सीबीआई जांच की मांग से दीपाली क्यों खुद को अलग रख रही है कही सारा मामला टिकट को लेकर तो नही
लोगो में यह चर्चा है की दीपाली दास जो की नबकीशोर दास के बाद टिकट की जबरदस्त दावेदार है सिर्फ इसलिए सीबीआई जांच पर खुलकर नहीं बोल रही है की कहीं उसका टिकट काट ना दिया जाए जबकि उसे भी मालूम है की क्राइम ब्रांच सिर्फ लीपा पोती के लिए ही है
तो क्या दीपाली उप चुनाव के बाद सीबीआई जांच की मांग करेगी यह तो अभी आने वाला वक्त ही बताएगा मगर चुनाव के बाद झारसुगुड़ा तथा ओडिशा की राजनीति में जरूर उथल पुथल मचाएगा
एक तरफ दीपाली अपने पिता के राजनीति विरासत पर अपना दावा ठोक चुकी है तो दूसरी तरफ नबकीशोर दास के बेटे विशाल दास भी नेतृत्व लेने की छमता रखते है मगर क्या उसे बीजेडी का टिकट मिल पाएगा क्या उसे टिकट मिलने पर दीपाली चुप रह पाएगी यह तो वक्त ही बताएगा मगर यदि लोगो के बातों पर विश्वास किया जाए तो अनेक बीजेडी कार्यकर्ता चाहते है की विशाल दास ही राजनीति में आए क्योंकि दीपाली और विशाल के स्वभाव में जमीन आसमान का अंतर है एक तरफ दीपाली को गुस्सैल तथा तेज तर्रार नेता माना जाता है तो वही विशाल एक शांत स्वभाव के सुलझे हुए व्यक्तित्व का मालिक माना जाता है दोनो के ही काम करने का तरीका अलग अलग है इसलिए भी बीजेडी के स्थानीय लोग विशाल को ही राजनीति में लाने का जी तोड प्रयास कर रहे है किंतु पुराना रिकॉर्ड बताता है की दीपाली जो की पिछले कुछ वर्षो से राजनीति की सक्रिय भागीदार में सक्रीय रह चुकी है वह किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटेगी
तो क्या यह राजनीति कही परिवार में दरार तो नही डाल देगी यह भी चर्चा जोरों पर है। कुछ भी हो मगर इस बार का चुनाव मजेदार के साथ साथ यादगार भी रहने की संभावना है।कौन बनेगा झारसुगुड़ा का अगला विधायक,दीपाली या विशाल कश्मकश में बीजेडी कश्मकश में परिवार
कयास या भी लगाया जा रहा है की पूरे ओडिशा में नबकीशोर दास मौत की सीबीआई जांच की मांग करने वाली ओडिशा भाजपा क्या झारसुगुड़ा उपचुनाव में नबकीशोर के परिवार के लोगो के सामने इस बार भाजपा उपचुनाव ही नही लड़ेगी




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments