रायपुर 1 मार्च 2023।/// बजट सत्र की शुरुआत आज राज्यपाल के अभिभाषण के साथ हुई। इस दौरान विपक्ष ने जमकर टोका टोकी। राज्यपाल विस्वा हरिचंदन ने जैसे ही अपने संबोधन की शुरुआत की, विपक्ष ने ये कहकर सवाल उठा दिया कि राज्यपाल के अधिकारों के खिलाफ सरकार कोर्ट में गयी है, ऐसे में राज्यपाल को मान्यता दे रही है या नहीं। बृजमोहन अग्रवाल ने इस मद्दे को उठाया, जिसके बाद विधायक शिवरतन शर्मा भी अपनी सीट से उठकर खड़े हो गये और बार-बार राज्य सरकार से इसे स्पष्ट करने की बात कहने लगे।

विपक्ष बार-बार कहता रहा कि सरकार को स्पष्ट करना चाहिये कि वो राज्यपाल के अधिकारों के बारे में क्या कह रही है। राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान बार-बार विपक्ष अपनी सीटों से उठकर टोका टोकी करने लगा। राज्यपाल के इंग्लिश में दिये जा रहे संबोधन के बीच विपक्ष बार-बार ये भी कहता दिखा कि उन्हें ये बातें समझ नहीं आ रही है।
। नए राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन का अभिभाषण चल रहा है। राज्यपाल ने अंग्रेजी में भी अपना अभिभाषण पढ़ा। पहली बार सदन की कार्यवाही की जानकारी ऐप के जरिए से दी जाएगी और कोरोना काल से बंद दर्शकदीर्घा को पूरी तरह से खोला गया है।इससे पहले स्पीकर डॉ. चरणदास महंत की अध्यक्षता में विधानसभा के समिति कक्ष में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक हुई।

बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, संसदीय कार्य मंत्री रविंद्र चौबे, विधानसभा उपाध्यक्ष संतराम नेताम सहित समिति के सदस्य शामिल हुए।बता दें कि 1 मार्च से 24 मार्च तक बजट सत्र की कार्यवाही रखी गई है। इसमें कुल 14 बैठकें होगी। 6 मार्च को होली से ठीक पहले बजट पेश किया जाएगा। इसके बाद होली की छुट्टी रहेगी। इसके बाद फिर से बजट सत्र की कार्यवाही चलेगी। स्पीकर डॉ चरणदास महंत ने बताया कि अबतक 1730 प्रश्न आ चुके हैं। जिसपर 13 से 22 मार्च तक चर्चा होगी। 57 ध्यानाकर्षण बिंदु भी आए हैं। इधर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि सत्ता पक्ष ये बतायें कि कहां ताली बजानी है और कहां नहीं। क्योंकि उन्हें बातें समझ नहीं आ रही है। इंग्लिश में संबोधन को लेकर भी सदन में छिंटाकशी होती रही।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments